herzindagi

नकली आईलैशेस लगाने से होते हैं ये नुकसान, इसलिए आईलैशेस को घनी और लंबी बनाने के लिए आजमाएं ये टिप्स

हर लड़की चाहती हैं कि उनकी आंखें बड़ी और सुंदर दिखें। इसलिए कई लड़कियां आंखों को सुंदर बनाने के लिए मस्कारा के डबल कोट लगाती हैं या नकली लैशेस का यूज़ करती हैं। क्योंकि मस्कारा के डबल कोट और नकली लैशेस से आंखें बड़ी और घनी लगती हैं जो आपकी सुंदरता को चार चांद लगाने का काम करती हैं। इसलिए लैशेस को घनी और लंबी बनाने के लिए लड़कियां हर तरह के उपाय करती हैं। लेकिन कई बार ये उपाय आंखों को भी नुकसान पहुंचा देते हैं। इसलिए लैशेस को सुंदर बनाने के लिए कुछ भी और कोई भी उपाय इस्तेमाल करने के बजाय इन उपायों का इस्तेमाल करें।  

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 19 Feb 2018, 16:02 IST

नकली लैशेस लगाने के नुकसान

Create Image :

अगर आप नकली लैशेस लगाती हैं तो आंखों को इनसे होने वाले नुकसान को भी जान लें। आंखों को बड़ा दिखाने के लिए इस्तेमाल करने वाले नकली आईलैशेस  से कई बार कॉर्निया और पलकों के संक्रमण जैसी समस्याएं हो जाती हैं, जिसके कारण आपकी आंखों को स्ट्रेस हो जाता है और आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। इसके अलावा नकली लैशेस से असली लैशेस भी प्रभावित होती हैं और वो झड़ने लगते हैं। इसलिए नकली लैशेस का इस्तेमाल करने के बजाय इन घरेलू टिप्स का इस्तेमाल करें। 

ऐलोवेरा ज़ेल और नारियल तेल

Create Image :

ऐलोवेरा जेल और नारियल तेल लैशेस को घनी बनाने में मददगार होते हैं। इसलिए इन दोनों को मिलाकर रोज सुबह आंखों पर लगाएं। फिर पांच मिनट तक आंख बंद कर लेट जाएं। उसके बाद आंखों को धो लें। इससे लैशेस की ग्रोथ होने में मदद मिलेगी।

यूज़ करें कैस्टल ऑयल

Create Image :

कैस्टर ऑयल हर तरह के संक्रमण को खत्म करने में मदद करता है और ये बालों की ग्रोथ बढ़ाने में में कारगर है। तो अगर आईलैशेस बहुत पतले हैं तो सोने से पहले नियमित रुप से एक सप्ताह तक आईलैशेस में कैस्टर ऑयल लगाकर सोएं। इससे लैशेस घनी और लंबी बनेंगी। ये आईब्रोज़ को भी घना बनाता है। इसलिए आप इसे आईब्रोज़ को भी घना बनाने के लिए यूज़ कर सकती हैं।  

विटामिन E कैप्सूल्स

Create Image :

विटामिन E के कैप्सूल्स आईलैशेज़ को घनी व लंबी बनाने में भी मददगार हैं। आईलैशेस में विटामिन E लगाने के लिए विटामिन E कैप्सूल्स को तोड़कर साफ हाथों से लैशेस पर रात को सोने से पहले लगाएं। फिर सुबह उठकर आंखों को धो लें। इससे आंखों की थकावट भी दूर होगी और लैशेस भी घनी बनेंगी। 

मसाज करें

Create Image :

लैशेज को घनी व लंबी बनाने में आइलिड मसाज भी काफी कारगर है। रिंग फ़िंगर से आंखों की हल्की-हल्की मसाज करें। लेकिन ध्यान रखें, आंखों की मसाज करने से पहले उंगलियों को अच्छी तरह धो लें। मसाज करने से आंखों के आसपास के हिस्से में बल्ड सर्कुलेशन बढ़ता है और लैशेस की ग्रोथ होती है।