herzindagi

आलू से लेकर बादाम तक में छुपा है गर्मी में होने वाले पिगमेंटेशन का इलाज

गर्मी में पसीने की वजह से धूल-प्रदूषण चेहरे पर जम जाते हैं जिसकी वजह से पिंगमेंटेशन की शिकायत हो जाती है। गर्मी में पिंगमेंटेशन होना एक आम समस्या है जो हर उम्र की लड़की और महिलाओं को होते हैं। जिसके कारण चेहरा काफी बुरा और काला लगने लगता है।&nbsp; <h2><span style="color: #ff00ff;">क्या होता है पिगमेंटेशन?</span></h2> पिगमेंटेशन में <a href="https://www.herzindagi.com/hindi/beauty/when-can-you-consume-orange-for-a-cosmetic-free-beauty-glow-article-34841" target="_blank">स्किन की रंगत</a> असमान हो जाती है। चेहरे पर पैचेज पड़ जाते हैं। त्वचा पर काले दाग-धब्बों की समस्या हो जाती है। यह जल्दी ठीक भी नहीं होते हैं और मार्केट के प्रॉडक्ट से तो यह बिल्कुल भी ठीक नहीं होते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप किचन में रखे इन घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें और धैर्य के साथ इनका ठीक होने का इंतजार करें। पिंगमेंटेशन से बचाने के लिए किचन में रखे आलू से लेकर बादाम तक रामबाण उपाय माना जाता है।&nbsp;

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 22 May 2018, 16:05 IST

आलू से दूर करें काले दाग

Create Image :

आलू पिगमेंटेशन के दाग हटाने के लिए कई सालों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। आलू में उपस्थित काटेचोलेस एंजाइम चेहरे के काले धब्बों को धीरे-धीरे ठीक कर देता है। पिगमेंटेशन ठीक करने के लिए आलू को कद्दूकस करके उसे निचोड़ें और उसका जूस निकालें। आलू के इस जूस को चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद चेहरा धो लें। इसे एक महीने तक रोजाना लगाएं। इससे स्किन के दाग-धब्बे पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे और स्किन हेल्दी भी बनेगी। 

Read More: यूज कीजिए आलू से बने इन फेस मास्क को और पाइए अनुष्का जैसी बेदाग skin

पपीते से पाएं ग्लोइंग स्किन

Create Image :

पपीते से भी पिगमेंटेशन की शिकायत नहीं होती है। पिगमेंटेशन दूर करने के लिए रोजाना चेहरे पर नियमित तौर से पपीते का मेस करके लगाएं। इससे चेहरे के दाग-धब्बे ठीक हो जाएंगे। दरअसल पपीते में पेपिन नामक एंजाइम पाया जाता है जो त्वचा के एक्फोलियेशन में सहायक होता है। इससे त्वचा की पिगमेंटेड वाली लेयर निकल जाती है और फ्रेश व क्लियर लेयर दिखती है। 

Read More: जानिए त्वचा के अनचाहे बालों को निकालने के घरेलू नुस्खे

हल्दी ठीक करे चेहरे के दाग-धब्बे

Create Image :

चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल तो हर कोई करता है। लेकिन पिगमेंटेशन और दाग-धब्बों में बहुत अंतर होता है। इसलिए पिंगमेंटेशन को दूर करने लिए धैर्य रखें और रोजाना सुबह-शाम हल्दी को मलाई में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। फिर 15-20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। इससे स्किन से जुड़ी समस्याएं ठीक हो जाएंगी और चेहरे पर ग्लो आएगा। 

नींबू जड़ से हटाए दाग-धब्बे

Create Image :

चेहरे के दाग-धब्बों को नींबू जड़ से हटा देता है। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। इसके रस को रोज रात को चेहरे पर सोते समय दाग-धब्बों पर लगा लें। फिर 10-15 मिनट बाद रुई में ग्लिसरीन लेकर चेहरे पर लगाएं। सुबह उठकर पानी से चेहरे को धो लें। इससे दस से पंद्रह दिन में आपको असर दिखना शुरू हो जाएगा।  

बादाम से पाएं ग्लोइंग स्किन

Create Image :

बादाम से केवल याद्दाश्त ही तेज नहीं होती बल्कि चेहरा भी साफ होता है। बादाम में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो दाग धब्बों के उपचार में सहायक होता है। आपको केवल इतना करना है कि 5 बादामों को सुबह पानी में भिगो कर रख दें। फिर रात को सोते समय इन्हें पीस लें और इसमें एक चम्मच शहद डालकर चेहरे पर लगा लें। इसे प्रभावित जगह पर लगायें और रात भर इसे लगा रहने दें। इससे कुछ ही दिनों में दाग-धब्बे हल्के होने लगेंगे। 

इन उपायों में से कोई एक उपाय का इस्तेमाल रेग्युलर तौर पर करें और एक से दो महीने में ग्लोइंग स्किन पाएं।