आर्टिकल पढ़ने से पहले एक बार आईना हाथ में ले लीजिए। फिर एक बार अपना चेहरा देखें। क्या स्किन थोड़ी सी रफ और ड्राय लग रही है? क्या चेहरे पर अब वो ग्लो भी नहीं रहा? लिप्स भी ड्राय हो गए हैं? अगर ये सारे सवालों का जवाब हां है तो आज से ही अपनी आदतों में बदलाव लाना शुरू कर दीजिए। ना...ना.. अगर अब भी आप पार्लर जाने के बारे में सोच रही हैं तो आप गलत हैं। पार्लर के चक्कर लगान के बजाय अपनी आदतों में करें सुधार और खूबसूरत दिखें। आज हम बात करते हैं ऐसी सात आदतों के बारे में जिन्हें आप अपनी रोजाना की लाइफ में शामिल करके बिना पैसा खर्च किए खूबसूरत दिख सकती हैं।
इस चीज को अपनी आदत में शुमार कर लें। चाहे आप कितनी भी थकी हों लेकिन मेकअप हमेशा साफ कर के सोएं। एक दिन भी आप मेकअप के साथ सोती हैं तो वो फेस की स्किन पर लॉन्ग टर्म के लिए नुकसान पहुंचाती है।
सुंदर दिखने का सबसे पहला रुल है- पूरी नींद।
हर रोज 8 घंटे की नींद पूरी लें। अगर किसी दिन आप अपनी नींद पूरी नहीं कर पाती हैं तो काम के बीच थोड़ी सी नींद ले लें। इससे आंखों पर जोर नहीं पड़ता और आंखें सिकुड़ती नहीं है। जब आप आंखों पर जोर देकर काम करती हैं और नींद भी पूरी नहीं करतीं तो आंखों के आसपास के हिस्सों में झुर्रियां पड़ जाती हैं। इसलिए हमेशा अपनी नींद पूरी करें।
Read More: जानिए कपूर से कैसे करें अपने चेहरे के दाग धब्बे दूर
होठ अगर काले दिखते हैं तो उन पर बारबार लिपस्टिक मत लगाइए। लिपस्टिक लगाकर कभी भी होंठों को खूबसूरत नहीं बना सकते। होंठों को सुंदर बनाने का सबसे सही तरीका है- पानी पीना।
दिन भर में खूब सारा पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें। अगर चाय पीने की आदत है तो उसे आज ही बंद करें और उसकी जगह दिन में दो बार हर्बल टी पिएं।
Read More: अब अपने face के हिसाब choose करें बिंदी, जो देगी आपको एक beautiful look
केवल हेल्दी रहने के लिए ही एक्सरसाइज नहीं की जाती। बल्कि खूबसूरत दिखने के लिए भी एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज करने से शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी हट जाती है और बल्ड सर्कुलेशन तेज हो जाता है। जिससे आपके स्किन में ग्लो आता है। इसलिए सुंदर दिखना है तो हमेशा सुंदर दिखें।
खूबसूरत दिखने का सबसे सही तरीका है चीनी वाली चीजों से दूर रहें। जिन खाने की चीजों में चीनी बहुत ज्यादा मात्रा है उसका सेवन कम कर दें। चीनी खाने से भी स्किन की उम्र बढ़ जाती है। इसके अलावा जंक फूड्स से भी दूर रहें।
Read More: अगर बालों के झड़ने से हो गई हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये hair oils
हेल्दी खाना, खाना खूबसूरत दिखने के लिए बहुत जरूरी है। दिन में दो टाइम ड्राइफ्रूट्स और अलग-अलग तरह के बीज खाएं। इससे शरीर को सारे न्यूट्रिट्स मिल जाएंगे और चेहरे पर कभी भी डलनेस नहीं दिखेगी।
खूबसूरत दिखने के लिए खुलकर हंसना बहुत जरूरी है। चेहरे पर जो डबल चिन दिखने लगी है वो हमारी खूबसूरती में ग्रहण लगाती है। फेस का फैट आपकी ब्यूटी को दबा देता है। और आप इसे पार्लर जाकर हटा भी नहीं सकतीं। इसलिए इसे हटाने के लिए खुलकर हंसे। खुलकर हंसने से चेहरे की एक्सरसाइज होती है। इसलिए खुलकर हंसे और फिर मुस्कान के दोनों छोरों को उंगलियों की मदद से स्ट्रेच करें। कुछ देर तक ऐसे ही स्ट्रेच किए रहें और फिर छोड़ दें। कम से कम रोज सुबह पांच बार ऐसा करें। हंसने से चेहरे के मसल्स टोन और टाइट होते हैं और झुर्रियों की शिकायत नहीं होती।