herzindagi

गर्मियों में होने वाले पिंपल्स से छुटकारा दिलाएंगे ये मसाले

साल दर साल धरती का तापमान और प्रदूषण बढ़ रहा है जिसके कारण चेहरे में पिंपल्स की संख्या भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में महिलाएं पिंपल्स की समस्या पर ध्यान देने के बजाय तुरंत कॉस्मेटिक्स की शॉप्स पर जाती हैं और कई सारे पिंपल्स मुक्त करने का दावा करने वाले प्रोडक्ट्स खरीद कर लाती हैं। जबकि इनसे कुछ नहीं होता है। अगर आप भी यह करती हैं तो आज ही ऐसा करना बंद कर दें और किचन में रखे इन मसालों का इस्तेमाल करें। हैरान होने की जरूरत नहीं है। मसालों से भी पिंपल्स दूर होते हैं। जरूरत है कि आपको केवल इसकी नॉलेज होनी चाहिए। अगर आपको नहीं मालूम है तो आज यही सारे मसालों की बात करते हैं और पिंपल्स दूर करने के लिए इनका यूज़ करते हैं। 

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 07 May 2018, 14:05 IST

दालचीनी

Create Image :

दालचीनी हर किसी के घर में होती है लेकिन इसके फायदे के बारे में शायद ही किसी को मालूम होता है। लोग इसका इस्तेमाल केवल बिरयानी बनाने में के लिए करते हैं। जबकि यह टैनिंग हटाने और रंगत निखारने में कारगर है। इसके अलावा यह पिंपल्स भी हटाती है। पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए एक छोटा केला, 2 बड़े चम्मच दही, 1 बड़ा चम्मच दालचीनी पाउडर और आधा नींबू का रस मिलाकर पीसकर पेस्ट बनाएं। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इससे पिंपल्स ठीक हो जाएंगे। 

काली मिर्च

Create Image :

काली मिर्च को एक नैचुरल डिटॉक्सिफाइंग एजेंट माना जाता है। ये पिंपल्स को ठीक कर चेहरे की झुर्रियां और बारीक रेखाएं तक ठीक करता है। पिंपल्स दूर करने के लिए चुटकीभर काली मिर्च में 1 बड़ा चम्मच दही मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे पिंपल्स ठीक हो जाएंगे।

Read More: दुनिया की सबके तीखी मिर्च जिसे छूने से पहले भी दी जाती है चेतावनी

जीरा

Create Image :

जीरा केवल सब्जी में छौंक लगाने के काम नहीं आता है। बल्कि यह पिंपल्स भी खत्म करता है। पिंपल्स दूर करने के लिए 1:3 के अनुपात में जीरा और हल्दी मिलाएं। फिर इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। तीन मिनट के लिए चेहरे की मसाज करें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। इससे पिंपल्स ठीक हो जाएंगे और आपकी स्किन स्मूद और ग्लोइंग बनेगी।

जायफल

Create Image :

जायफल बहुत कम लोगों के घर में होता है। लेकिन यह पिंपल्स बहुत जल्दी खत्म करता है। आधा-आधा चम्मच जायफल और दालचीनी के पाउडर में शहद और कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे धो लें। इससे आपके चेहरे के पिंपल्स दूर हो जाएंगे।

हल्दी

Create Image :

हल्दी से चेहरे के पिंपल्स भी ठीक होंगे और इससे चेहरे की रंगत में भी निखार आएगा। पिंपल्स ठीक करने के लिए 1 छोटा चम्मच हल्दी और शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। फिर 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे पिंपल्स ठीक हो जाएंगे। 

अदरक

Create Image :

पिंपल्स दूर करने के लिए अदरक एक बेस्ट उपाय है। अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज़ होते हैं जो चेहरे के दाग-धब्बों को खत्म करने में मदद करते हैं। पिंपल्स दूर करने के लिए अदरक, गुलाब जल और नींबू के रस का इस्तेमाल करें। 1 छोटा चम्मच अदरक का जूस, गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं फिर इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इन घरेलू नुस्खों से चेहरे के पिंपल्स ठीक हो जाएंगे।