herzindagi

आपकी सुरमई आंखों के रंग में छुपा है आपकी पर्सनैलिटी का राज

गुलाबी आँखें जो तेरी देखी... शराबी ये दिल हो गया।&nbsp; आंखें... आंखों की एक अलग ही भाषा होती है और आंखों&nbsp;से प्यार का इजहार करने का तरीका भी अलग ही होता है। इसलिए तो आंखों पर ही कई सारी कविताएं और गाने लिखे गए हैं। आंखें जब झुकती हैं तो एक अलग इशारा होता है और आंखें जब उठती हैं तो उसका अलग ही मतलब होता है। आंखों की इस जरूरत को ही तो देखते हुए आंखों का मेकअप का भी पूरा अलग कोर्स रखा गया है। लेकिन आज हम <a href="https://www.herzindagi.com/hindi/beauty/get-to-know-from-makeup-expert-how-to-choose-right-undereye-cream-for-you-article-21261" target="_blank">आंखों के मेकअप</a> की नहीं बल्कि आंखों से जुड़े पर्सनैलिटी के बारे में बात करेंगे।&nbsp; <h2><span style="color: #ff00ff;">आंखें और हमारी पर्सनेलिटी</span></h2> आंखें केवल हमारी भावनाओं का ही आईना नहीं होती हैं बल्कि ये हमारी पर्सनैलिटी से जुड़े कई राज भी खोलते हैं। जिस तरह से लोग आंखों को देखकर बता देते हैं कि वह रात को रोई है ... या फिर आंखों से झलकती खुशी से पता चल जाता है कि इंसान बहुत खुश और एक्साइटेड है। उसी तरह से आंखों को देखकर लोगों की पूरी पर्सनैलिटी का भी पता लगाया जा सकता है।&nbsp; किसी व्यक्ति को जानने-समझने के लिए उससे बातचीत करना जरूरी समझा जाता है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि आंखों का रंग भी इंसान के बारे में बहुत कुछ बता सकता है। आज इस आर्टकिल में यही जानेंगे कि हमारी <a href="https://www.herzindagi.com/hindi/beauty/quick-ways-of-achieving-beautiful-eyes-article-13400" target="_blank">खूबसूरत आंखें</a> हमारी पर्सनैलिटी के राज खोलने में किस तरह से मददगार होती हैं।&nbsp;

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 21 Jun 2018, 16:06 IST

भूरी आंखें

Create Image :

भूरी आंखों वाले लोग काफी अट्रैक्टिव होते हैं और इनमें काफी कॉन्फीडेंस होता है। ये काफी क्रिएटिव होते हैं। ये स्वभाव से दृढ़निश्चय होते हैं। इसलिए ये जो डिसाइड कर लेते हैं वे उस काम को पूरा कर के ही रहते हैं। लेकिन कभी-कभी दूसरों के सामने अपनी बात रखने में उन्हें मुश्किल होती है।

Read More: बॉलीवुड सिंगर मोनाली से सीखिए आंखों को खूबसूरत बनाने के तरीके

काली आंखें

Create Image :

काली आंखों वाले लोग थोड़े रहस्यमयी और अजीब होते हैं। ये चीजों को ऑब्जर्व करते हैं जिसके कारण इन्हें पूर्वाभास बहुत ज्यादा होता है। वे भरोसेमंद होते हैं और राज को राज रखते हैं। ये अपनी रिस्पॉन्सिबिलिटी काफी अच्छे ढंग से निभाते हैं और वफादार होते हैं। ये कर्मठ और आशावादी होते हैं।

Read More: अगर पाना चाहती हैं आकर्षक आंखें तो आजमाएं ये 5 टिप्स

धुंधली आंखें

Create Image :

धुंधली आंखों वाले लोग काफी एनर्जेटिक होते हैं और इन्हें रोमांच पसंद आता है। ये समय के साथ हर स्थिति में ढल जाते हैं और इनमें एक नैचुरल मैनर्स एथिक्स होता है। ये साहसी होते हैं और इन्हें हमेशा कुछ अलग करने का मन होता है। जिसके कारण लोग इनकी तरफ आसानी से वे आकर्षित हो जाते हैं।

Read More: शुभ या अशुभ नहीं होता है आंख का फड़कना, जानिए इसकी असली वजह

हरी आंखें

Create Image :

ये लोग इंटेलिजेंट, एक्साइटेड और जीवंत स्वभाव के होते हैं। ये हर काम पूरे जोश के साथ करते हैं और लोगों से आसानी से घुल-मिल जाते हैं। ये थोड़े अटेंशन सिकर होते हैं जिसके कारण कई बार इन्हें दूसरे लोगों से जलन भी हो जाती है। 

नीली आंखें

Create Image :

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की आंखें नीली हैं और उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। उनकी पर्सनैलिटी देख कर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि नीली आंखों वाले लोग बेहद आकर्षक, शांत, तेज दिमाग और रिश्तों में विश्वास रखने वाले होते हैं। ये हमेशा अपने आपसपास के लोगों को खुश रखने की कोशिश करते हैं। ये सब बातों पर गौर करने वाले एक्सट्रोवर्ट स्वभाव के होते हैं।

तो आपकी किस रंग की आंखें हैं और आपकी कैसी पर्सनैलिटी है... यह हमें कमेंट में जरूर बताइएगा।