Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:25 AM IST

Kanya Saptahik Rashifal 01 To 07 June 2026: सूझबूझ से परिवार में बढ़ाएंगी अनुशासन, मिलेगी बड़ी उपलब्धि; जानें कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा यह हफ्ता

हफ्ते की शुरुआत यानी 1 से 3 जून का समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आप खुद को मानसिक रूप से बेहद शांत, केंद्रित (Focused) और ऊर्जा से भरपूर पाएंगी। सबसे खास बात यह है कि इस समय आपके राशि स्वामी 'बुध' का सकारात्मक प्रभाव सीधे आपके चेहरे और व्यक्तित्व पर दिखाई देगा।
Updated:- 2026-05-29, 18:29 IST
kanya saptahik rashifal 01 to 12 june 2026 virgo weekly horoscope wiseness will increase discipline in family

Virgo Weekly Horoscope: हर काम को सलीके और बारीकी से करने वाली कन्या राशि की महिलाओं के लिए जून का यह पहला सप्ताह मानसिक संतोष और रुतबा बढ़ने का रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत 01 जून को धनु राशि के चंद्रमा से होगी, जो आपके चतुर्थ भाव को एक्टिव करेंगे, जिससे आपको घर-परिवार में भरपूर मानसिक सुकून और लग्जरी का अहसास होगा। 02 जून को आपकी कार्यशैली की तारीफ होगी। 03 जून को श्री गणेश चतुर्थी का पावन व्रत आपकी बौद्धिक क्षमता को नई धार देगा, जिससे आप करियर में बड़े फैसले बेहद आसानी से ले पाएंगी। 04 जून को चंद्रमा के मकर राशि में जाने से आपकी क्रिएटिविटी और पुरानी किसी हॉबी से आपको लाभ मिलेगा। सप्ताह का अंत 06 जून को कुम्भ राशि के चंद्रमा के साथ होगा, जो आपके छठे भाव को एक्टिव कर आपको कोर्ट-कचहरी, कंपटीशन या ऑफिस की किसी भी पॉलिटिक्स में शानदार जीत दिलाएगा। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह कन्या राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल……

कन्या राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

प्रेम की दृष्टि से कन्या राशि की महिलाओं को 01 जून को पार्टनर के साथ घर की किसी पुरानी व्यवस्था या इंटीरियर को बदलने पर चर्चा करने का मौका मिलेगा, जिससे आपसी तालमेल और बॉन्डिंग बहुत मजबूत होगी। 03 जून को गणेश चतुर्थी के पावन दिन घर में पूजा-पाठ और पॉजिटिव वाइब्स रहने से पति के साथ आपकी ट्यूनिंग लाजवाब रहेगी; पति आपकी समझदारी और सलीके की खुले दिल से तारीफ करेंगे। 04 जून को मकर के चंद्रमा के प्रभाव से दांपत्य जीवन में संतान की ओर से कोई बेहद सुखद समाचार मिल सकता है जो आपके रिश्तों में नई खुशियाँ भर देगा। 06 जून को कुम्भ राशि का चंद्रमा पति के साथ मिलकर किसी पुरानी पेंडिंग पड़ी लायबिलिटी को खत्म करने का सुंदर योग बना रहा है, जिससे आपका मन बहुत हल्का हो जाएगा। जो महिलाएं अभी सिंगल हैं, उनके लिए 03 और 04 जून का दिन बहुत फ्रेंडली है; आपकी हाजिरजवाबी, शार्प माइंड और सोबर लुक को देखकर कोई बहुत ही इंटेलीजेंट और सेटल्ड व्यक्ति आपकी लाइफ में आने की पहल कर सकता है।

  • उपाय: गुरुवार को दिन शाम को पूजा के बाद पति के साथ मिलकर पिस्ते वाली हरी बर्फी या इलायची दाने का भोग लगाएं और साथ में खाएं।

kanya

यह भी पढ़ें- Vastu Upay: सोने से पहले करें रात का यह छोटा उपाय, चमक जाएगी सोई हुई किस्मत

कन्या राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से कन्या राशि की महिलाओं को 01 जून को अपनी ऑर्गेनाइज्ड वर्किंग स्टाइल के कारण वर्क फ्रॉम होम या ऑफिस के किसी उलझे हुए काम को चुटकियों में सुलझाने में बड़ी कामयाबी मिलेगी। 03 जून को बुद्धि और विवेक के दाता गणेश जी की असीम कृपा से जो महिलाएं डेटा एनालिसिस, एकाउंट्स, राइटिंग, जर्नलिज्म, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, या बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी हैं, उनके काम को एक नई पहचान और बड़ा प्लेटफार्म मिलने के योग हैं। 04 जून को मकर राशि का चंद्रमा वर्किंग वूमेन की इमेजिनेशन पावर को बूस्ट करेगा, जिससे आप बिजनेस में कुछ नए आइडियाज इम्प्लीमेंट कर पाएंगी। 06 जून को कुम्भ राशि के प्रभाव से नौकरी करने वाली महिलाओं को ऑफिस में चल रही किसी अंदरूनी पॉलिटिक्स या विरोधियों की चालों को नाकाम करके अपनी साख मजबूत करने का शानदार मौका मिलेगा।

  • उपाय: ऑफिस में अपनी वर्किंग डेस्क या दुकान के काउंटर पर छोटे से कांच के जार में ताजी हरी दूर्वा या मनी प्लांट पानी में डालकर रखें।

कन्या राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से कन्या राशि की महिलाओं को 01 जून को प्रॉपर्टी के किसी पुराने सौदे या घर के माध्यम से अचानक अच्छे धन लाभ के संकेत हैं। 04 जून को पास्ट में किए गए किसी शेयर या म्यूचुअल फंड के इन्वेस्टमेंट से उम्मीद से बेहतर रिटर्न मिलने से राहत महसूस होगी। सप्ताह के अंत में 06 जून को जब चंद्रमा कुम्भ राशि में गोचर करेंगे, तो नौकरी में किसी इंसेंटिव, बोनस या पुराने रुके हुए कमिशन के क्लियर होने से पैसों की आवक बहुत तेज होगी, जिससे आपका बैंक बैलेंस गजब का स्ट्रॉन्ग और तिजोरी सुरक्षित हो जाएगी।

  • उपाय: बुधवार या शुक्रवार के दिन अपने हैंडपर्स में हमेशा एक इलायची और एक कपूर का छोटा टुकड़ा एक छोटी जिपलॉक थैली में डालकर रखें।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में बढ़ रही है नेगेटिविटी? आज ही आजमाएं नींबू का यह 1 उपाय, जाने फायदे

कन्या राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य के हिसाब से कन्या राशि की महिलाओं को 01 से 03 जून तक आप खुद को मेंटली बहुत रिलैक्स, फोकस्ड और अंदर से काफी फ्रेश महसूस करेंगी। चेहरे पर बुध के प्रभाव से गजब का चार्म और ग्लो दिखेगा। 04 जून को लगातार बैठकर काम करने की वजह से लोअर बैक में हल्का खिंचाव या डाइजेशन में थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है, इसलिए फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं और वॉक जरूर करें। 06 जून को पुरानी किसी नसों की तकलीफ, पेट की खराबी या स्किन एलर्जी की समस्या में बहुत बड़ी राहत मिलेगी। बदलते मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन बढ़ाएं और भरपूर पानी पिएं। सेहत के मामले में यह सप्ताह कुल मिलाकर आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

  • उपाय: रोज सुबह उठकर खाली पेट एक छोटी हरी इलायची चबाकर खाएं और ऊपर से तांबे के बर्तन में रखा हुआ गुनगुना पानी पिएं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।