Vastu Upay: सोने से पहले करें रात का यह छोटा उपाय, चमक जाएगी सोई हुई किस्मत

हिंदू धर्म में पूजा का लोटा केवल एक पात्र नहीं होता है, बल्कि सकारात्मक ऊप्जा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि आपके जीवन में किसी तरह की समस्या आती है, तो आप लोटे के खास उपाय को कर सकती हैं। इस सरल उपाय से आपकी किस्मत बदल सकती है। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने इस उपाय की जानकारी शेयर की है। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं, ताकि आपके जीवन में सकारात्मकता बढ़ सके।
रात में करें ये खास उपाय
इसके लिए आपको रोज रात सोने से पहले आपको पूजा में उपयोग होने वाले तांबे के लोटे में साफ पानी भरकर रखना है। इसमें थोड़ा सा गुलाबजल डालना है। इसके बाद इसे साफ और पवित्र स्थान पर रखें। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इससे आपकी तरफ सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। साथ ही जीवन की परेशानियां कम होती हैं। इसलिए आप इस उपाय को जरूर करें।

रात में रखे पानी का क्या करें?
- आपने जो पानी रात के समय रखा था। उसको आपको पूरे घर में छिड़कना है।
- इसके लिए सबसे पहले स्नान करें।
- इसके बाद आपको इस जल के पात्र को लेना है।
- फिर इसे पूरे घर में छिड़कना है।
- इस प्रक्रिया को आपको नियमित तौर पर डालना है।
- इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। साथ ही आपके रूके हुए कार्य भी आसानी से पूरे हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: सकट चौथ से पहले कर लें ये 3 काम, घर से दूर रहेगा वास्तु दोष
इन बातों का रखें ध्यान
- इस उपाय को करते समय इस बात का ध्यान रखें कि पानी भरते और डालते समय किसी को टोक न लगे।
- मन में किसी प्रकार का नकारात्मक भाव न आने दें। वरना आपके द्वारा किया गया उपाय काम नहीं करेगा।
- इसे आप नियमित तरीके से करेंगी तो इसका प्रभाव अधिक आएगा।
- इसे आप गंदे कपड़े पहनकर न करें।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: रसोई में रखी पीली सरसों चमका सकती है आपकी किस्मत, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी
आपको यह उपाय रोजाना रात के समय करना होगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इससे आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही आपकी बंद किस्मत खुल जाएगी। आपको इसके लिए इस उपाय को नियमित तरीके से करना होगा। इस बात का ध्यान रखें, कि आपके द्वारा किए गए कार्य के बारे में किसी और को न पता चले। वरना इसका असर कम हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।