Which direction should we plant guava tree at Home ()

अमरूद का पेड़ घर की किस दिशा में लगाना माना जाता है शुभ?

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधे को सही दिशा में लगाने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। पेड़-पौधों को व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-09-11, 14:00 IST

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को लगाने के महत्व के बारे में बताया गया है। पेड़-पौधों में देवी-देवताओं का वास माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि अगर इन्हें सही दिशा में लगाया जाए, तो व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो जाती है। आपतो बता दें, हर पेड़-पौधों को विभिन्न महत्व है। अब ऐसे में अमरूद के पेड़ को किस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

अमरूद का पेड़ किस दिशा में लगाना चाहिए? 

Untitled  Recovered Recovered Recovered Recovered Recovered Recovered

वास्तु के अनुसार, अमरूद का पेड़ पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इतना ही नहीं उत्तर-पूर्व दिशा में भी अमरूद का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। इसलिए सही दिशा का ध्यान रखते हुए अमरूद का पेड़ लगाएं। ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। पूर्व दिशा में सूर्य का उदय होता है और सूर्य को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। पूर्व दिशा नई शुरुआत का प्रतीक है। इसलिए, इस दिशा में पेड़ लगाने से जीवन में नई खुशियां आती हैं।

इसे जरूर पढ़ें - पेड़-पौधों का ग्रहों से क्या है संबंध, कुंडली में स्थित दोष हो सकते हैं दूर

अमरूद का पेड़ लगाने का महत्व क्या है? 

how to grow guava in pot at home easy tips

अमरूद के पेड़ को शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है। शुक्र ग्रह सुख, वैभव, प्रेम और सौंदर्य का कारक माना जाता है। इसलिए, अमरूद का पेड़ लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। ऐसा माना जाता है कि अमरूद का पेड़ नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की क्षमता रखता है और घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखता है।

इसे जरूर पढ़ें - इन पेड़ों को लगाने से मिल सकता है अपार लाभ, नव ग्रह के दिखते हैं अनुकूल प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अमरूद का पेड़ लगाना घर में सुख-शांति और समृद्धि का कारक माना जाता है। वास्तु शास्त्र में अमरूद का पेड़ लगाने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है। इतना ही नहीं, अमरूद का पेड़ लगाने से संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। इसलिए अगर आप अमरूद का पेड़ लगा रहे हैं, तो विधिवत रूप से लगाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;