Vastu Tips For Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर तुलसी के पौधे से करें ये 2 खास उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

मकर संक्रांति का त्योहार देशभर में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन लोग दान पुण्य जैसे कार्य करते हैं। आप भी घर में सुख-समृद्धि के लिए तुलसी के 2 खास तरह के उपाय को कर सकती हैं। इससे आपके घर में बरकत बनी रहेगी। साथ ही कभी भी पैसों से जुड़ी समस्या कम नहीं होगी। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने इन उपाय के बारे में बताया है, जिसे आपको भी ध्यान में रखकर ये जरूर करना चाहिए, ताकि आपके जीवन की परेशानियां कम हो सके।
मकर संक्रांति पर करें ये पहला उपाय
- अगर आपके घर में परेशानियां ज्यादा बढ़ रही है, तो इसे कम करने के लिए आप सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
- इसके बाद आपको नए वस्त्रों को धारण करना है।
- फिर आपको तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाना है।
- उसके बाद आपको ऊं नमों भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का 11 बार जाप करना है।
- मंत्रों का उच्चारण पूरा करने के बाद तुलसी मां को जल अर्पित करें।
- ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय को करने से रुके हुए कार्य और धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
मकर संक्रांति पर करें ये दूसरा उपाय
- आप मकर संक्रांति के दिन तुलसी माता से जुड़े इस दूसरे उपाय को भी जरूर करें।
- इसके लिए आपको तुलसी के गमले के नीचे कच्चे चावल और हल्दी को रखना है।
- फिर आपको दीया जलाना है और जल को अर्पित करना है।
- इस उपाय को करने से आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा और अनाज से जुड़ी समस्या दूर हो जाती है। इसलिए आपको ये उपाय जरूर करना चाहिए।
- आप इसे अपने ही हाथों से करें और किसी से न करवाएं। तभी आपको इसका लाभ प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें- मकर संक्रांति के दिन शाही स्नान के बाद करें इन चीजों का दान, जानें महत्व
इन दोनों वास्तु उपाय को करने से आपके घर में बरकत बनी रहेगी। साथ ही आपके सभी कार्य आसानी से होते नजर आएंगे। मकर संक्रांति के मौके पर इसके अलावा आप अन्य उपाय भी पंडित जी से पूछकर कर सकती हैं, ताकि आपके रुके हुए कार्य भी होने लगे। आप इसे ब्रह्म मुहूर्त में भी कर सकती हैं। साथ ही समय पर स्नान करने के बाद भी कर सकती हैं। बस आप जिस भी उपाय को करें वो आप सच्ची आस्था के साथ करें, ताकि इसका फल आपको अच्छा प्राप्त हो।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: फर्नीचर के रंग से बदलती है किस्मत, जानें वास्तु एक्सपर्ट की सलाह
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/ Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।