Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:52 AM IST

Kamal Gatte Ke Vastu Upay: व्यापार में होगी तरक्की, होलिका दहन के समय कमल गट्टे से करें ये छोटा सा काम

व्यापार में तरक्की नहीं हो रही है, तो ऐसे में आप होलिका दहन के दिन कमल गट्टे का ये उपाय जरूर करें। इससे आपके जीवन की परेशानियां कम होंगी। साथ ही रुका हुआ धन वापस आएगा।
Updated:- 2026-02-26, 14:01 IST
image

हिंदू धर्म में होली का त्योहार केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह नकारात्मकता को जलाकर जीवन में सकारात्मकता और समृद्धि लाने का दिन होता है। इस साल होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन की रात सिद्धि की रात मानी जाती है। यदि इस रात माता लक्ष्मी को प्रिय कमल गट्टे का खास उपाय करेंगी, तो आपके व्यापार में तरक्की ही नजर आएगी। किसी तरह की कोई रुकावट नहीं आएगा। एस्ट्रोलोजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने इससे जुड़े उपाय के बारे में आर्टिकल में शेयर किया है। आइए इसके बारे में बताते हैं।

मां लक्ष्मी का प्रतीक है कमल गट्टा

कमल का फूल माता लक्ष्मी का आसन होता है और कमल गट्टा उसी कमल के पौधे से प्राप्त होने वाले बीज हैं। वास्तु शास्त्र में कमल गट्टे को धन खींचने वाला कारक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में कमल गट्टा होता है या इसका प्रयोग पूजा में किया जाता है, वहां दरिद्रता कभी वास नहीं करती। इसलिए इसका इस्तेमाल होलिका दहन के दिन भी किया जाता है, ताकि व्यापार में तरक्की हो सके।

1 - 2026-02-26T134455.341

व्यापार में तरक्की के लिए होलिका दहन का महा-उपाय

यदि आपका व्यवसाय से घाटे में चल रहा है। काम होते-होते रुक जाते हैं। साथ ही व्यापार में लगाया हुआ पैसा भी आना रुक गया है, तो ऐसे में आप कमल गट्टे का खास उपाय करें।

  • इसके लिए आपको 27 कमल गट्टे, थोड़ा सा घी और एक नारियल लेना है।
  • होलिका दहन की अग्नि प्रज्वलित होने के बाद, अपने हाथ में कमल गट्टे लेकर माता लक्ष्मी का ध्यान करें।
  • "ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का जाप करते हुए इन कमल गट्टों को एक-एक करके होलिका की अग्नि में अर्पित करें।
  • अंत में नारियल को अग्नि में चढ़ाएं और सात बार होलिका की परिक्रमा करें।
  • प्रार्थना करें कि आपके व्यापार की समस्त बाधाएं इस अग्नि में भस्म हो जाएं।

2 - 2026-02-26T134457.393

 

इसे भी पढ़ें: Bedroom Ka Vastu: क्या आप भी बेडरूम में रखती हैं लव सिंबल? रिश्ते में प्यार नहीं, बन सकती है दरार की वजह; जानें वास्तु नियम

इससे आपके द्वारा किया गया उपाय लाभकारी होता है। साथ ही आपके व्यापार में उन्नती होगी। यदि व्यापार में नजर दोष महसूस होता है, तो काले कपड़े में 3 कमल गट्टे बांधकर अपने कार्यस्थल के मुख्य द्वार पर लटका दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश रुक जाता है।

इसे भी पढ़ें: Ajwain Ke Vastu Upay: रसोई की एक चुटकी अजवाइन बदल सकती है घर का माहौल, जानें वास्तु के ये गुप्त उपाय

होलिका दहन की अग्नि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कमल गट्टे के ये सरल और सात्विक उपाय न केवल आपके व्यापार में लाभ लाएंगे, बल्कि आपके जीवन से मानसिक तनाव और वास्तु दोषों का भी अंत करेंगे। इस साल 2026 की होली पर पूरे विश्वास के साथ ये उपाय करें और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।