शमी का पौधा हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है और इसका बहुत ज्यादा शार्मिक महत्व है। घर में शमी का पौधा लगाना और उसकी नियमित रूप से पूजा करना बहुत शुभ होता है। इस पौधे को शनि देव का पसंदीदा पौधा माना जाता है और इसकी पत्तियां भगवान शिव पर चढ़ाने से उनका आशीर्वाद मिलता है। शमी का पेड़ जिसे बन्नी का पेड़ भी कहा जाता है इसे घर में लगाने से किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है।
मुख्य रूप से शनिवार के दिन और दशहरा पर्व के दिन इस पौधे की पूजा का विशेष लाभ मिलता है। ऐसे में कई लोग यह सोचते हैं कि क्या गमले में शमी का पेड़ लगाना उचित है। आइए वास्तु विशेषज्ञ डॉ मधु कोटिया से जानें इसके बारे में विस्तार से।
शमी का पौधा हिंदू पौराणिक कथाओं और अनुष्ठानों में एक विशेष स्थान रखता है। ऐसा माना जाता है कि पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान अपने हथियार शमी के पेड़ में छुपाए थे और उन्होंने उन्हें कुरुक्षेत्र के युद्ध से पहले पुनः प्राप्त कर लिया था।
इस पेड़ को साहस, शक्ति और जीत का प्रतीक माना जाता है। इसके अतिरिक्त, यह पौधा भगवान शिव से जुड़ा हुआ माना जाता है और उनका आशीर्वाद पाने के लिए इसकी पूजा की जाती है। मान्यता है कि शमी का पेड़ लगाने से घर में समृद्धि आती है और घर से बुराई दूर होती है। इस पौधे से ग्रहों की स्थिति मुख्य रूप से शनि के हानिकारक प्रभावों को दूर करने में भी मदद मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: क्या शमी के पौधे को दक्षिण दिशा में रखा जा सकता है?
यदि हम वास्तु की मानें तो इस पौधे को गमले या खुली जमीन किसी भी स्थान पर लगाया जा सकता है। शमी के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इसलिए यदि आप शमी का पौधा गमले में लगा रहे हैं तो इसे घर के मुख्य द्वार पर रखने से आपके घर में शुभ प्रभाव होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसका संबंध शनिदेव से है। यह नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित कर सकता है और उसे घर में प्रवेश करने से रोक सकता है।
यह विडियो भी देखें
इसे मुख्य द्वार से बाहर निकलते समय बाईं तरफ गमले में लगाना चाहिए। अगर आप इसे खुली जमीन पर लगा रहे हैं तो ध्यान रखें कि आप इसे घर के मुख्य द्वार से थोड़ी दूरी पर लगाना चाहिए। आजकल अपार्टमेंट वाले घरों की संख्या ज्यादा बढ़ गयी है, ऐसे में शमी को गमले में रखना ही शुभ होता है। यदि आप शमी का पौधा घर में लगाएं तो उसे वास्तु नियम से ही लगाना चाहिए।
यदि आप शमी का पौधा घर में लगाती हैं तो यह सकारात्मक ऊर्जा उत्सर्जित करता है और एक शांत और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में मदद कर सकता है। ऐसा माना जाता है कि यह घर को नकारात्मक ऊर्जाओं और बुरी शक्तियों से बचाता है।
ऐसा कहा जाता है कि शमी का पेड़ शनि के अशुभ प्रभाव को कम करता है और घर में स्थिरता और शांति लाता है। जिस घर में यह पौधा लगा होता है उस घर में आपसी झगड़े नहीं होते हैं और चारों तरफ सामंजस्य का वातावरण बना रहता है।
इसे जरूर पढ़ें: घर के बाहर शमी का पेड़ लगाने से क्या होता है?
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images:Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।