New Year Vastu Tips: साल की शुरुआत से पहले निकाल दें ये वस्तुएं, घर में रहेगा सकारात्मक माहौल

नए साल की शुरुआत हमेशा सकारात्मक ऊर्जा के साथ होनी चाहिए। ऐसे में हर कोई अपने घर में सभी चीजों को सजाने से पहले कई बार सोचते हैं, ताकि उनके जीवन में प्रकाश नजर आए। आप भी अगर चाहते हैं कि नया साल आपके जीवन में खुशियां लेकर आए, तो ऐसे में आप एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल के अनुसार, घर में कुछ वस्तुएं हटा दें जो शुभ अवसरों में बाधा डाल सकती हैं। साथ ही आपके घर के माहौल को नेगेटिव कर सकती हैं। इसके लिए आप आर्टिकल में जानें की आपको कौन सी चीजों को नहीं रखना चाहिए।
घर में न रखें टूटे बर्तन
नए साल से पहले अपनी किचन से सभी टूटे बर्तनों को बाहर निकाल दें। ऐसा इसलिए क्योंकि टूटी हुई चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं। साथ ही जीवन में कई सारी परेशानियां पैदा करती हैं। इसलिए कोशिश करें कि सभी बर्तनों को बाहर रख दें और घर में नए बर्तन लेकर आएं। इससे नए साल में आपके घर में किसी तरह की रुकावटें नहीं होंगी।

पुराने और इस्तेमाल न होने वाले कपड़े निकालें
साल के खत्म होने से पहले आपके पास जितने भी पुराने और इस्तेमाल न होने वाले कपड़े हैं उन्हें निकालकर बाहर रख दें। इससे आपके घर में पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहेगी। साथ ही आपके कामों में रुकावटे नहीं आएंगी। आप चाहें तो इन कपड़ों को दान भी कर सकती हैं, ताकि ये किसी के पहनने के काम आ सके। इसलिए आपको इस ट्रेई करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- अगर आपके बेडरूम में दिखें ये 5 संकेत तो समझें रोज नेगेटिव एनर्जी के साथ सोती हैं आप, ये 2 उपाय आज ही आजमाएं
घर में टूटे हुए फर्नीचर को रखें घर से बाहर
नए साल में आपको साथ सबकुछ अच्छा हो ऐसे में आप कोशिश करें कि घर में टूटे फर्नीचर न हो। अगर ऐसी कोई चीज छत या अन्य जगहों पर रखी है, तो इसे बाहर निकालकर तुरंत रखें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही आपके जीवन में नई शुरूआत हो सके।

यह भी पढ़ें- Bedroom Ka Vastu: क्या आप भी बेडरूम में रखती हैं लव सिंबल? रिश्ते में प्यार नहीं, बन सकती है दरार की वजह; जानें वास्तु नियम
साल की शुरुआत से पहले घर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है। इन वस्तुओं को निकालने से न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी, बल्कि परिवार में सुख, शांति और समृद्धि भी बनी रहेगी। इसलिए आपको समयर रहते चीजों को निकाल देना है, ताकि आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो सके।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।