घर का वातावरण अच्छा होता है, तो इसका प्रभाव हमारे जीवन में सबसे ज्यादा पड़ता है। इसलिए जब भी कोई नया घर बनवाता है, तो उसमें लगने वाले रंगों का खास ध्यान रखता है। ऐसा इसलिए क्योंकि घर के रंग भी आपके जीवन में होने वाले परिवर्तन पर असर डालते हैं। इसलिए सबसे पहले आपको घर के मेन गेट का ध्यान रखना चाहिए। मेन गेट पर कभी भी डार्क कलर को नहीं करवाना चाहिए। आर्टिकल में जानते हैं डार्क कलर को लेकर पंडित विघाशंकर जी का क्या कहना है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार मेन गेट पर गहरे रंग जैसे काले और ग्रे कलर को इस्तेमाल करने की मनाही होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस तरह के कलर से आपके आसपास नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही, आपके घर के बाहर से ही अच्छी चीजें प्रभावित हो जाती हैं। इसलिए कोशिश करें कि इन गहरे रंगों को अपने घरों में न लगाएं। इसकी जगह पर मेन गेट पर हल्के रंगों का प्रयोग करें। इससे आपके घर की ऊर्जा पॉजिटिव बनी रहेगी।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: मकान के नंबर का वास्तु भी खोल सकता है आपका भाग्य, जानिए कैसे
आपको अपने घर के मेन गेट के लिए सफेद, हल्का नीला, पीला और हल्के गुलाबी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरह के रंग आपके जीवन में नई ऊर्जा भरते हैं। साथ ही, इन रंगों से आपका मन भी शांत रहता है। इसलिए आपको इन रंगों को ही मेन गेट पर लगाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: बेडरूम की खिड़कियों से जुड़े यह वास्तु टिप्स लाएंगे घर में सकारात्मकता
अब आप कभी भी अपने घर के मेन गेट पर रंग करवाएं, तो इस रंगों को चूज करें। इससे आपके घर का वातावरण अच्छा बना रहेगा। साथ ही, आपके जीवन में नई ऊर्जा नजर आएगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।