क्या शमी और मनी प्लांट को एक साथ रख सकते हैं? ज्योतिष से जानें

हिंदू धर्म में सभी पेड़-पौधों को सही नियम के साथ लगाने का विधान है। ज्योतिष में कई ऐसे नियम हैं। जिनका पालन करने से व्यक्ति को सुख-शांति की प्राप्ति हो सकती है। ऐसी मान्यता है कि घर में अगर पेड़-पौधे वास्तु के अनुसार सही दिशा में लगाया जाए तो व्यक्ति को कभी भी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं कुछ ऐसे पुजनीय पौधे हैं। जिनको अगर सही पौधों के साथ, सही दिशा और नियम को देखते हुए लगाया जाए तो व्यक्ति के घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। अब ऐसे में सवाल है कि क्या शमी और थमनी प्लांट को एक साथ लगा सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
क्या शमी और मनी प्लांट एक साथ रख सकते हैं?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये दोनों पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और सुख-समृद्धि बढ़ाते हैं। मनी प्लांट को धन की देवी मां लक्ष्मी से संबंधित माना जाता है, जबकि शमी का संबंध न्याय के देवता शनि देव से है। इन दोनों पौधों को एक साथ रखने से धन-धान्य की कमी नहीं होती और बड़े से बड़े कर्ज से भी मुक्ति मिलती है। शमी के पौधे को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से धन और समृद्धि आती है। इसके अलावा अगर आप इन पौधों को एक साथ रखते हैं तो इससे भी घर की सुख-शांति बनी रहती है और घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
इसे जरूर पढ़ें - क्या तुलसी और शमी के पौधे को एक साथ रखना ठीक है, जानें ज्योतिष की राय
शमी और मनी प्लांट को एकसाथ लगाने से मिलते हैं ये लाभ
शमी और मनी प्लांट दोनों ही नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं। इन्हें एक साथ रखने से घर में सुख-शांति और सकारात्मकता बनी रहती है। जिन लोगों की कुंडली में शनि साढ़े साती या ढैय्या चल रही होती है, उन्हें शमी का पौधा लगाने की सलाह दी जाती है। मनी प्लांट के साथ इसे रखने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है, जिससे शनि के कष्टों से राहत मिलती है। वास्तु के अनुसार, इन दोनों पौधों को घर में लगाने से परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें - Hindu Beliefs For Tulsi: धन लाभ और तरक्की के लिए तुलसी के पास रखें ये चीजें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।