Vastu Shastra Upay 26 September: नवरात्रि में धूप और कपूर जलाने से मिलता है मां दुर्गा का आशीर्वाद, जानें इसके वास्तु लाभ

नवरात्रि में हर किसी के घर में माता विराजमान होती हैं। ऐसे में पूजा-पाठ हमेशा चलता रहता है। कई सारे लोग पूजा के समय धूप और कपूर जरूर जलाते हैं, ताकि अपने घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर कर सके, लेकिन आप अपने घर के वास्तु को अच्छा करने के लिए रोजाना इसे अपने घर के अलग-अलग कोने में जला सकती हैं। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने इसके बारे में कुछ खास चीजों को शेयर किया है। आप इसे जरूर जानें और रोजाना अपने घर में धूप और कपूर को जलाएं।
नवरात्रि के दिनों में धूप और कपूर क्यों जलाएं?
- अगर आपको लगता है कि जिस कार्य के लिए हम जा रहे हैं, वो पूरा नहीं हो पा रहा है, तो ऐसे में आप अपने घर के चारों कोने में धूप और कपूर को जरूर जलाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि कपूर का धुआं और धूप की सुगंध घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करेगा। साथ ही आपके ऊपर माता रानी की कृपा बनी रहेगी।
- अगर आप घर में धूप और कपूर को जलाते हैं, तो ऐसे में आपके घर का वातावरण अच्छा रहता है। घर में हमेशा पवित्रता बनी रहती है, जो आपके लिए सबसे अच्छी होती है। साथ ही आपके कार्य में किसी तरह की परेशानियां नहीं आती है।
- एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आप नवरात्रि के दिनों में कपूर को जलाते हैं, तो इससे पितर दोष शांत होता है। साथ ही पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह आपके घर के वास्तु में भी सुधार लाता है।
- यदि घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष है, तो नियमित रूप से कपूर जलाने और उसका धुआं पूरे घर में दिखाने से वास्तु दोष का प्रभाव कम होता है।
नवरात्रि में किस समय जलानी चाहिए धूप और कपूर?
- नवरात्रि में हर समय अच्छा होता है, ऐसे में आप घर का वास्तु अच्छा करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप प्रतिदिन सुबह और शाम के समय इसे जरूर जलाएं। यह इन दोनों समय में जलाना शुभ माना जाता है।
- आप चाहें तो कपूर को घी में भिगोकर जला सकते हैं और इसका धुआं पूरे घर में दिखा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Dhan Ke Vastu Upay: वास्तु के ये 4 गुप्त उपाय आज ही कर लें चुपचाप, बढ़ने लगेगी धन-दौलात
वास्तु लाभ के लिए आप नवरात्रि में इन चीजों को नियमित जलाएं। इससे माता रानी का आशीर्वाद आपको मिलेगा। साथ ही इससे आपकी परेशानियां भी कम होंगी। आप चाहें तो अपने एस्ट्रोलॉजर से सलाह ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Bedroom Ka Vastu: क्या आप भी बेडरूम में रखती हैं लव सिंबल? रिश्ते में प्यार नहीं, बन सकती है दरार की वजह; जानें वास्तु नियम
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik/ Gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।