Taurus Horoscope Today, 7 October 2025: आज चंद्रमा मीन राशि में रेवती नक्षत्र में है। प्रतिपदा तिथि का संयोग है और योग है व्याघात। ये स्थिति साफ इशारा कर रही है कि आज आपको अपने समय, मेहनत और पैसों को दोबारा परखकर सही जगह लगाना होगा। जहां कुछ नहीं मिल रहा, वहां रुकी रहना ठीक नहीं। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है वृषभ राशि का आज का राशिफल?
वृषभ राशि की महिलाएं आज रिश्तों में फोकस बदलने की ज़रूरत है। जो लोग आपकी फिक्र नहीं करते, वहां बार-बार समय और सोच खर्च करने से बचें। आज अपने पार्टनर को थोड़ी अतिरिक्त तवज्जो दें, क्योंकि हाल के दिनों में जो दूरी आई थी, उसे कम करना जरूरी है। जो महिलाएं रिलेशनशिप में हैं, उन्हें पुराने चैट्स या कॉल्स पर अटकने की जगह, नए तरीके से बात करने पर ध्यान देना चाहिए। घर के कामों में अगर कुछ रिश्तेदार या सदस्य मदद नहीं कर रहे हैं, तो उनके लिए सोचने की बजाय अपना ध्यान उन लोगों पर लगाएं जो आपके साथ हैं।
वृषभ राशि की महिलाएं आज कामकाज में वो टास्क छोड़िए जो रोज़ टाइम खा रहे हैं लेकिन बदले में कुछ खास नहीं दे रहे। जिन कामों में रिजल्ट मिल सकता है, वहीं ध्यान लगाएं। ऑफिस में दो टास्क टालने के बजाय एक पक्का काम करें, जिससे सीनियर भी नोटिस करें। बिज़नेस कर रही महिलाएं अगर किसी पुराने आइडिया पर अटकी हैं और फायदा नहीं मिल रहा, तो आज नया तरीका अपनाएं। घर से काम करने वाली महिलाएं कम मेहनत में ज़्यादा रिजल्ट वाले काम की पहचान करें।
इसे जरूर पढ़ें- वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
वृषभ राशि की महिलाएं आज पैसों की प्लानिंग में गैरज़रूरी खर्चों को काटकर उसे बचत या छोटे निवेश में लगाना ही समझदारी होगी। पिछले कुछ दिनों में जो छोटी-छोटी खरीदें आपने कीं, उन्हें आज एक बार लिस्ट में देखकर समझ आएगा कि क्या गलती हुई है। अगर आप किस्तों या ईएमआई में फंसी हैं, तो आज से किसी दूसरी जरूरत को थोड़ा धीमा करके पैसे इधर शिफ्ट करें। किसी दोस्त या रिश्तेदार से फिजूल की लेन-देन आज तनाव बढ़ा सकती है। खर्च करने से पहले यह सोचना जरूरी होगा कि क्या ये वाकई काम का है या बस आदत बन चुकी है।
वृषभ राशि की महिलाएं आज सेहत में भी रीसोर्स री-डायरेक्ट करने का समय है। जो महिलाएं रोज़ कुछ भी खा रही थीं और सोच रही थीं कि शरीर खुद सम्हाल लेगा, उन्हें आज रुककर सोचना होगा। शरीर की जरूरत पौष्टिक चीजों की है, न कि भरी प्लेट की। आज नाक, कान और सिर के ऊपरी हिस्से में थकान, भारीपन या खिंचाव रह सकता है।
आज पुराने बचे हुए सिक्कों को किसी मंदिर या ज़रूरतमंद को दें और एक कांच की कटोरी में कपूर रखकर घर के पूर्व दिशा में रखें। आज का लकी रंग गुलाबी है और लकी नंबर है 4।
इसे जरूर पढ़ें- वृषभ राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।