Taurus horoscope today 14 September 2025

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 14 September 2025: जिद को अवसर बनाइए, भरोसा गहरा होगा, पढ़ें कैसा रहेगा वृषभ वालों का आज का दिन

आज का वृषभ राशिफल 14 सितंबर 2025: आज चंद्रमा वृषभ राशि में है और मृगशिरा नक्षत्र में गोचर कर रहा है। सिद्धि योग के प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन रिश्तों और करियर में धैर्य की परीक्षा भी होगी। जानिए आज का दैनिक वृषभ राशिफल आचार्य नीरज धनकर से।
Astrozindagi
Updated:- 2025-09-14, 08:04 IST

Taurus Dainik Rashifal 14 September 2025: आज चंद्रमा पूरे दिन वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में रहेगा। आज नवमी तिथि है और सिद्धि योग सक्रिय है, जो आपको मजबूत बनाएगा लेकिन साथ ही रिश्तों और काम दोनों जगह आपकी परीक्षा भी लेगा। आज का दिन साफ संदेश दे रहा है कि अगर आपने रिश्तों में जिद पकड़ी तो हालात बिगड़ सकते हैं। आपको हर परिस्थिति में संयम रखकर कदम उठाना होगा। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है वृषभ राशि का आज का राशिफल?

आज वृषभ राशि का प्रेम राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाऐं आज रिश्तों में जिद से बचें। जीवनसाथी से छोटी बात पर बहस हो सकती है और अगर आप अपनी बात पर अड़ी रहेंगी तो माहौल बिगड़ सकता है। अविवाहित महिलाएं किसी नए रिश्ते की शुरुआत में जल्दबाज़ी करेंगी लेकिन परिवार का विरोध उन्हें रोक देगा। किसी दोस्त से जुड़ी गलतफहमी भी आज परेशानी दे सकती है। दिन का सबक यही है कि रिश्तों में जीत उसी की होगी जो सही समय पर चुप रहेगा।

इसे जरूर पढ़ें- वृषभ दैनिक राशिफल विस्‍तार से पढ़ें 

आज वृषभ राशि का करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाऐं आज कामकाज को लेकर असमंजस में रहेंगी। ऑफिस में कोई योजना तय होते-होते रुक सकती है और आपको दोबारा मेहनत करनी पड़ेगी। सहकर्मी आपकी मदद करेंगे लेकिन आपको खुद ही नेतृत्व करना होगा। व्यापारी महिलाएं किसी नए सौदे पर आगे बढ़ना चाहेंगी लेकिन सामने वाला शर्तें बदल सकता है। दोपहर बाद अचानक किसी क्लाइंट से कॉल आ सकता है, जिससे आपको रणनीति बदलनी पड़ेगी। दिन का बड़ा संदेश यह है कि कामकाज में लचीलापन अपनाना ही आज की जीत होगी।

यह विडियो भी देखें

Taurus women

आज वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Money Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाऐं आज पैसों के मामले में सोच-समझकर चलें। किसी रिश्तेदार को उधार देना आपके लिए तनाव ला सकता है। सुबह घरेलू खर्च अचानक बढ़ जाएगा और आपको अपनी बचत से पैसा निकालना पड़ेगा। व्यापारी महिलाएं किसी पार्टनरशिप से जुड़ी पेमेंट अटकते हुए देखेंगी। दोपहर बाद घर के किसी सदस्य की सलाह आपकी मदद करेगी। शाम तक स्थिति संभल सकती है लेकिन आपको यह सीख मिलेगी कि आर्थिक फैसले रिश्तों से ऊपर रखकर लेने जरूरी हैं।

आज वृषभ राशि की सेहत (Taurus Health Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाऐं आज पेट और आंतों से जुड़ी समस्या झेल सकती हैं। सुबह नाश्ता छोड़ने से गैस और ऐंठन बढ़ सकती है। ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना बिल्कुल न खाएँ। दोपहर में पुदीना या अजवाइन का सेवन फायदेमंद रहेगा। लंबे समय तक भूखे रहने से कमजोरी महसूस होगी इसलिए दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना खाएँ। शाम को गुनगुना पानी पीना और थोड़ी देर पैदल चलना राहत देगा।

इसे जरूर पढ़ें- वृषभ राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व 

आज वृषभ राशि के उपाय (Taurus Remedies Today)

आज वृषभ राशि की महिलाएं दुर्गा मंदिर में नारियल अर्पित करें और माता को चुनरी चढ़ाएँ। इससे रिश्तों में खिंचाव कम होगा और घर का माहौल अच्छा बनेगा। आज का लकी रंग गुलाबी रहेगा और लकी नंबर रहेगा 6।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;