Taurus Horoscope Today, 6 October 2025: चंद्रमा आज मीन राशि में है और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहा है। चतुर्दशी तिथि दोपहर 12:23 बजे तक है, उसके बाद पूर्णिमा शुरू हो जाएगी। वृद्धि योग दोपहर 1:14 बजे तक रहेगा और फिर ध्रुव योग शुरू होगा। यह संयोग निजी रिश्तों, करियर के फैसलों और सेहत पर असर डाल सकता है। कुछ बातें जो अब तक साफ लग रही थीं, आज उलझी हुई महसूस हो सकती हैं। ऐसे में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है वृषभ राशि का आज का राशिफल?
वृषभ राशि की महिलाएं आज रिश्तों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें, खासकर उन लोगों के साथ जिनसे पिछले कुछ समय से दूरी बनी हुई थी। किसी पुराने जानने वाले से जुड़ी कोई खबर मन को बेचैन कर सकती है। घर में किसी बुजुर्ग की बात चुभ सकती है, लेकिन आपको जवाब देने से बचना चाहिए। शादीशुदा महिलाएं पति की किसी बात को दिल पर न लें, वरना खामखा का झगड़ा बढ़ सकता है। किसी पुराने रिश्ते को लेकर मन में सवाल उठ सकते हैं, लेकिन किसी से चर्चा करना अभी ठीक नहीं।
वृषभ राशि की महिलाएं आज काम के सिलसिले में किसी नए इंसान से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए आने वाले समय में मददगार साबित होगा। इंटरव्यू या प्रेज़ेंटेशन से जुड़ा कोई मौका मिल सकता है, लेकिन तैयारी अधूरी लग सकती है। ऑफिस की मीटिंग में आपकी बात टाल दी जा सकती है जिससे आपको गुस्सा आएगा, लेकिन अभी जवाब देना सही नहीं होगा। बिज़नेस करने वाली महिलाएं किसी डील को लेकर थोड़ी उलझन में रहेंगी, लेकिन शाम तक कोई नया आइडिया मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
वृषभ राशि की महिलाएं आज का दिन फालतू खर्च का है। कोई सामान जो ज़रूरी नहीं है, फिर भी लेने का मन करेगा और इसी वजह से बजट बिगड़ सकता है। बैंक से जुड़ा कोई काम अटक सकता है या किसी पुराने निवेश को लेकर कन्फ्यूजन रहेगा। किसी करीबी से उधार लेने की नौबत आ सकती है, लेकिन यह बात आपको असहज कर सकती है। खर्च करने से पहले यह सोचें कि वह चीज़ आज ज़रूरी भी है या नहीं, वरना आगे चलकर पछतावा हो सकता है।
वृषभ राशि की महिलाएं आज गले, कंधों और टांगों में अकड़न या भारीपन महसूस हो सकता है। लंबे समय से जिस तकिये का इस्तेमाल कर रही हैं, उसे बदलना ठीक रहेगा। सर्द चीजें जैसे आइसक्रीम या ठंडा दूध लेने से परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए इनसे परहेज रखें। दिन में एक बार सरसों के तेल की मालिश करें, खासकर कंधों और पैरों पर।
सुबह के समय गुलाब के फूल पर थोड़ा सा दही लगाकर तुलसी के पास रखें और मन ही मन अपनी मनचाही इच्छा बोलें। आज का लकी रंग है नीला और लकी नंबर है 6।
इसे जरूर पढ़ें- वृषभ राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।