Taurus Dainik Rashifal 13 September 2025: आज चंद्रमा सुबह 10:11 बजे तक वृषभ राशि में कृत्तिका नक्षत्र में रहेगा और फिर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। सप्तमी तिथि आपको नए अनुभवों के बीच खर्चों को समझदारी से मैनेज करने की सलाह दे रही है। सुबह 10:33 बजे तक हर्षण योग रहेगा और फिर वज्र योग का असर बढ़ेगा, जिससे अचानक उलझनें सामने आ सकती हैं। घर और बाहर दोनों जगह परिस्थितियों को समझकर चलना ही बेहतर रहेगा। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है वृषभ राशि का आज का राशिफल?
वृषभ राशि की महिलाऐं कामकाज में जल्दबाजी से बचें। ऑफिस में आपके काम को लेकर किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है, इसलिए अपनी बात ज्यादा खींचने से बचें। किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर अचानक दबाव बनेगा और बॉस की उम्मीदें बढ़ेंगी। व्यापारी महिलाएं साझेदारी से जुड़ा कोई निर्णय लेंगी, पर मन में असुरक्षा बनी रहेगी। दोपहर के बाद आपको लगेगा कि काम की लय बिगड़ रही है और ध्यान बार-बार बिखर रहा है। समय की पाबंदी और कम शब्दों में बात करना ही आपकी ताकत बनेगी।
वृषभ राशि की महिलाऐं आज रिश्तों में थकान और उलझन महसूस करेंगी। किसी करीबी से उम्मीद पूरी न होने पर मन भारी होगा। परिवार के बीच किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा से माहौल बिगड़ सकता है और आपको लगेगा कि लोग आपकी बात को हल्के में ले रहे हैं। शादीशुदा महिलाएं जीवनसाथी से व्यवहार में बदलाव देख सकती हैं, जिससे दिन का बड़ा हिस्सा खटास में गुजर सकता है। अविवाहित महिलाएं किसी पुराने परिचित से संपर्क में आएंगी, पर यह रिश्ता आगे बढ़ाने का मन साफ नहीं होगा।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें- वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
वृषभ राशि की महिलाऐं आज पैसों को लेकर उलझन में रहेंगी। घर में अचानक खर्च बढ़ेगा और बजट बिगड़ता दिखेगा। किसी करीबी की मदद करनी पड़ सकती है, जिससे बचत पर असर पड़ेगा। बैंक या कर्ज से जुड़ा कोई फोन कॉल आपको परेशान कर सकता है। निवेश को लेकर मन में दुविधा रहेगी और शाम तक कोई नया प्रस्ताव आएगा, पर तुरंत निर्णय लेना नुकसानदेह होगा। खर्च रोकने के लिए जरूरी है कि आज गैरजरूरी चीजों पर पैसा न लगाएं और आने वाले दिनों के लिए योजनाओं को थोड़ा बदलें।
वृषभ राशि की महिलाऐं आज गले और दांतों से जुड़ी परेशानी महसूस करेंगी। ज्यादा ठंडा खाने से गले में खराश बढ़ सकती है। मीठी और चिपचिपी चीजें दांतों को नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए आज उनसे दूरी रखें। ऑफिस या घर में बहुत ज्यादा बोलने से गले पर असर पड़ेगा। सुबह गर्म पानी से गरारे करना और शाम को हल्का वॉक करना राहत देगा। लंबे समय तक एक ही जगह बैठने की बजाय बीच-बीच में चलना फायदेमंद होगा।
इसे जरूर पढ़ें- वृषभ राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व
आज वृषभ राशि की महिलाएं पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाकर परिक्रमा करें और मन ही मन “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः” जप करें। ऐसा करने से खर्च पर नियंत्रण बनेगा और नए अवसर भी खुलेंगे। आज का लकी रंग सफेद रहेगा और लकी नंबर रहेगा 4।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।