Vrishabh Horoscope Today 17 September 2025: आज चंद्रमा पूरे दिन कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र में रहेगा। आज एकादशी तिथि है और परिघ योग बना है, जो बातचीत में टकराव की स्थिति ला सकता है। आपकी कही गई कोई बात आज सामने वाले को बुरी लग सकती है और उसका असर रिश्तों पर पड़ेगा। दिन को सहज बनाने के लिए जरूरी है कि आप बोलने से पहले सोचें और सामने वाले की बात पूरी सुने। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है वृषभ राशि का आज का राशिफल?
वृषभ राशि की महिलाएं आज रिश्तों को लेकर थोड़ी उलझन में रह सकती हैं। कोई पुराना विवाद फिर से सामने आ सकता है या किसी पुराने साथी से जुड़ी खबर मन को विचलित कर सकती है। शादीशुदा महिलाएं पार्टनर के व्यवहार में आए बदलाव को महसूस करेंगी लेकिन खुलकर बात करने से ही बात बनेगी। किसी रिश्तेदार की कही कोई बात चुभ सकती है, लेकिन उस पर ज्यादा रिएक्ट करने से बचें। अविवाहित महिलाएं पुराने मैसेज या कॉल से जुड़ा कन्फ्यूजन आज खुद साफ कर लेंगी।
इसे जरूर पढ़ें- वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
वृषभ राशि की महिलाएं आज ऑफिस में काम के दबाव में रहेंगी। बॉस के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकता है लेकिन सीधे टकराने से बचना सही रहेगा। टीम में किसी के ऊपर आपकी बात भारी पड़ सकती है, जिससे माहौल गरम हो सकता है। बिज़नेस कर रही महिलाएं किसी पुराने कस्टमर को दोबारा जोड़ने में कामयाब होंगी लेकिन डिलीवरी या पेमेंट को लेकर सावधानी रखनी होगी। कोई मीटिंग या प्लानिंग कैंसिल हो सकती है जिससे झुंझलाहट बढ़ेगी।
यह विडियो भी देखें
वृषभ राशि की महिलाएं आज एड़ी से जुड़ी परेशानी का सामना कर सकती हैं, खासकर जिन्हें सुबह-सुबह सूजन या दर्द रहता है। लंबे समय तक खड़े रहना या एक ही पॉजिशन में बैठना तकलीफ बढ़ा सकता है। आज खट्टी चीज़ों से दूर रहें। पानी कम पीने से शरीर थका-थका लग सकता है इसलिए हर दो घंटे में थोड़ा पानी जरूर लें।
वृषभ राशि की महिलाएं आज खर्चों को लेकर सोच में पड़ सकती हैं। किसी जरूरी चीज पर अचानक खर्च आ सकता है जिससे बाकी बजट गड़बड़ा सकता है। घर की कोई मशीन या इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो सकता है। आज निवेश से जुड़ा कोई नया ऑफर आएगा लेकिन उसमें जल्दीबाजी करना नुकसानदायक होगा। पति या भाई से जुड़ा कोई आर्थिक मसला हल हो सकता है। किसी दोस्त से पैसे की बात करने का मन बनेगा लेकिन उसका सही वक्त आने दीजिए।
आज वृषभ राशि की महिलाएं शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं और सफेद पुष्प अर्पित करें। इससे दिन के उतार-चढ़ाव में राहत मिलेगी और बोलचाल में सुधार आएगा। आज का लकी रंग सफेद है और लकी नंबर है 2।
इसे जरूर पढ़ें- वृषभ राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।