aaj ka mithun rashifal

Aaj Ka Mithun Rashifal 17 September 2025: रिश्तों में पारदर्शिता ही दिलाएगी सुकून, पढ़ें कैसा रहेगा मिथुन राशि का आज का दिन

Aaj Ka Mithun Rashifal 17 September 2025: आज चंद्रमा कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र में है। जानें Gemini Today Horoscope – रिश्तों, करियर और सेहत पर ग्रह-नक्षत्रों का क्या होगा असर।
Astrozindagi
Updated:- 2025-09-17, 06:05 IST

Mithun Horoscope Today17 September 2025: आज चंद्रमा कर्क राशि में है और वह पुष्य नक्षत्र में चल रहा है। एकादशी तिथि और परिघ योग मिलकर दिन को थोड़ा गंभीर बना सकते हैं। ऐसे में अगर किसी बात को मन में दबाकर रखेंगे, तो वह अंदर ही अंदर बोझ बन सकती है। आज किसी से दिल खोलकर बात करना जरूरी है, खासकर जब बात रिश्तों की हो। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मिथुन राशि का आज का राशिफल?

आज मिथुन राशि का प्रेम राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

मिथुन राशि की महिलाएं आज रिश्तों में फंसे किसी पेच को खोल सकती हैं। किसी करीबी के साथ बातचीत लंबी चलेगी, जिसमें पहले की गई कोई बात सामने आ सकती है। शादीशुदा महिलाएं घर के कामों को लेकर पति से बहस कर सकती हैं लेकिन दिन खत्म होते-होते हालात संभल जाएंगे। आज के दिन किसी पुराने रिश्ते से जुड़ी चीज़ देखने या सुनने से कुछ भावनाएं फिर से जग सकती हैं। अविवाहित महिलाएं किसी नए रिश्ते को लेकर तय कदम आगे बढ़ा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- मिथुन दैनिक राशिफल विस्‍तार से पढ़ें 

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल (Gemini Career Horoscope Today)

मिथुन राशि की महिलाएं आज अपने काम को लेकर थोड़ा बदलाव चाहेंगी। ऑफिस में जिस तरीके से चीज़ें चल रही हैं, उससे मन थोड़ा ऊब सकता है। आज आप खुद कुछ नया करने की सोचेंगी, लेकिन साथ ही टीम से जुड़े लोग आपकी राह में रुकावट भी डाल सकते हैं। फ्रीलांस काम करने वाली महिलाएं आज किसी पुराने क्लाइंट से दोबारा जुड़ने का मौका पा सकती हैं। कारोबारी महिलाओं को किसी महिला ग्राहक की वजह से दिन अच्छा बन सकता है।

यह विडियो भी देखें

Gemini women

आज मिथुन राशि की सेहत (Gemini Health Horoscope Today)

मिथुन राशि की महिलाएं आज गर्दन के पिछले हिस्से और आंखों में खिंचाव महसूस कर सकती हैं। सुबह उठते ही 10 मिनट तक गर्दन का हल्का व्यायाम करें और काम के दौरान स्क्रीन से ब्रेक लें। मीठा ज्यादा खाने से आंखों में भारीपन आ सकता है, इसलिए आज चीनी की मात्रा कम रखें। अगर ठंडी हवा या पंखा आंखों पर सीधा लग रहा है तो दिशा बदलें। रात को सोने से पहले गुलाब जल लगाना आराम देगा।

आज मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल (Gemini Money Horoscope Today)

मिथुन राशि की महिलाएं आज पैसों को लेकर थोड़ा स्ट्रेस महसूस कर सकती हैं। पिछले कुछ दिनों से किया गया कोई खर्च अब भारी लग सकता है। किसी पेंडिंग पेमेंट की वजह से जरूरी सामान लेना टल सकता है। आज किसी पुराने दोस्त से पैसे मांगने की सोचेंगी लेकिन आखिरी वक्त पर मना करना पड़ सकता है। किराए से जुड़ी कोई बात आज फिर से दिमाग में चलेगी। शाम तक स्थिति थोड़ी सुधरेगी लेकिन अभी भी खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत बनी रहेगी।

इसे जरूर पढ़ें- मिथुन राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व 

आज मिथुन राशि के उपाय (Gemini Remedies Today)

आज मिथुन राशि की महिलाएं किसी बुजुर्ग को पानी से भरा तांबे का लोटा दान करें और उनके पैर छुएं। इससे रिश्तों में जमी हुई ठंडक दूर होगी और बातचीत के रास्ते खुलेंगे। आज का लकी रंग आसमानी है और लकी नंबर है 3।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;