
Sagittarius Weekly Horoscope: 08 दिसंबर तक चंद्रमा कर्क में आपकी निजी इच्छाओं को बाहर लाने का प्रयास करेगा। 10 दिसंबर को सिंह में चंद्रमा और केतु के साथ मिलकर दृष्टिकोण में उग्रता ला सकता है। 12 दिसंबर से कन्या राशि में प्रवेश के साथ व्यावसायिक सोच सक्रिय होगी। शुक्र, बुध और सूर्य वृश्चिक में स्थित होकर मन की गहराइयों को कुरेद रहे हैं। मीन राशि में शनि परिवार और घर से जुड़े कार्यों को सीमित करेगा। मंगल आपके ही राशि में तेजी ला रहा है, जो कभी मददगार तो कभी चुनौतीपूर्ण बन सकता है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का इस सप्ताह का राशिफल?
धनु राशि की महिलाएं सोमवार को रिश्तों में दूरी महसूस कर सकती हैं। शादीशुदा महिलाएं गुरुवार को साथी से संवाद करते हुए कड़वी बातें सुन सकती हैं, लेकिन इसका कारण आपका अचानक बदलता व्यवहार भी हो सकता है। शनिवार को स्थिति संभलने लगेगी यदि आप सामने वाले की बात शांति से सुनें। अविवाहित महिलाओं को मंगलवार को किसी पुराने परिचय से मैसेज या कॉल मिल सकता है, लेकिन यह संवाद अधूरा और भ्रमित कर सकता है।
उपाय: गुरुवार को केसर मिले जल से माथा धोएं।

धनु राशि की महिलाएं बुधवार को अचानक काम का दबाव महसूस करेंगी, लेकिन उसे पूरा करने का तरीका आपके पास पहले से होगा। जो महिलाएं नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मंगलवार को किसी संस्था से सकारात्मक संकेत मिल सकता है। कार्यरत महिलाओं को गुरुवार को वरिष्ठों से कोई नया टास्क सौंपा जा सकता है, जो आपकी क्षमता को परखेगा। व्यावसायिक महिलाएं शुक्रवार को किसी पुराने क्लाइंट को दोबारा जोड़ने की कोशिश में सफल हो सकती हैं।
उपाय: मंगलवार को तांबे का सिक्का अपने बैग में रखें।
इसे जरूर पढ़ें: Dhanu Rashifal 2026: गुरु की चाल से इस साल मिलेगा सौभाग्य, प्रतिष्ठा बढ़ेगी और शिक्षा में नया मुकाम पक्का, क्या कहता है वार्षिक राशिफल
धनु राशि की महिलाओं को सोमवार को अनावश्यक खरीदारी से बचना चाहिए, विशेषकर किसी सहेली के कहने पर की गई प्लानिंग से। बुधवार को कोई अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत महसूस होगी। शुक्रवार को किसी स्कीम में निवेश करने की योजना बन सकती है, लेकिन बिना दस्तावेज़ पढ़े निर्णय न लें। शनिवार को यदि आप किसी को उधार देने का विचार कर रही हैं, तो स्पष्ट शर्तें रखें ताकि भविष्य में विवाद न हो।
उपाय: शुक्रवार को केले के पेड़ के पास दीया जलाएं।
धनु राशि की महिलाएं रविवार को शरीर को लेकर असंतोष या तुलना का भाव महसूस कर सकती हैं, खासकर जब सोशल मीडिया पर दूसरों की तस्वीरें देखें। बुधवार को खुद को थका हुआ और कम आकर्षक मानना मन में खिन्नता ला सकता है। गुरुवार को शरीर को आराम देना और अपने आप से स्नेहपूर्वक बात करना आपकी स्थिति को संतुलित कर सकता है। शुक्रवार को आईने में देखकर खुद को सराहें।
उपाय: हर दिन एक मिनट आईने में देखकर खुद की तारीफ करें।
यह साप्ताहिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
यह विडियो भी देखें