dhanu rashifal 27 october 2025

Aaj Ka Dhanu Rashifal 27 October 2025: छठ पूजा और मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर से रिश्तों से लेकर सेहत तक हर जगह होगा खतरा, आज संभलकर आगे बढ़ें

आज का धनु राशिफल, 27 अक्टूबर 2025: आज छठ पूजा और मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर मिलकर दिन को खिंचाव भरा बना रहे हैं। रिश्तों, करियर और सेहत में संयम और सतर्कता जरूरी है।
Astrozindagi
Updated:- 2025-10-27, 05:10 IST

Dhanu Dainik Rashifal, 27 October 2025: मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर और छठ पूजा एक साथ पड़ने से आज का दिन थोड़ा खिंचाव भरा हो सकता है। छठ जैसे पर्व पर सामूहिकता की भावना जरूर है, लेकिन मंगल की स्थिति थोड़ी अलग संकेत दे रही है, टकराव से दूर रहना ही बेहतर होगा। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?

आज धनु राशि का लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

  • धनु राशि की महिलाएं, मंगल का गोचर आज रिश्तों में तीखापन ला सकता है, खासकर अगर घर में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर कोई असहमति हो।
  • विवाहित महिलाएं ससुराल पक्ष की बातों में उलझने से बचें और ज़रूरत से ज़्यादा प्रतिक्रिया न दें। पति के साथ भी कुछ अनबन की आशंका है, जिसे नज़रअंदाज़ कर दिन को पूजा में लगाए रखना बेहतर रहेगा।
  • अविवाहित महिलाएं किसी पुराने परिचित से संपर्क कर सकती हैं, जो पहले दिलचस्प था लेकिन अब भ्रम पैदा कर सकता है।
  • उपाय: पूजा की थाली में लाल कपड़े में गुड़ रखकर सूर्य को अर्घ्य दें

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

  • धनु राशि की महिलाएं, मंगल का गोचर आज कार्यक्षेत्र में गुप्त विरोध या गलतफहमी की स्थिति बना सकता है। जो महिलाएं नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें किसी पुराने संपर्क से मदद मिलने के आसार हैं, लेकिन आपको संयम दिखाना होगा।
  • ऑफिस में काम कर रहीं महिलाओं को आज अचानक किसी सहयोगी से असहमति हो सकती है।
  • बिजनेस में शामिल महिलाओं को अपने कर्मचारियों से सीधे टकराव से बचें।
  • छठ पूजा के कारण कई कार्यालय बंद हैं, लेकिन मानसिक दबाव बना रह सकता है।
  • उपाय: आज के दिन लाल मिर्च को हाथ में लेकर जल प्रवाह करें।

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

  • धनु राशि की महिलाएं, छठ पूजा के खर्चों को संभालने में आज कुछ दिक्कतें महसूस हो सकती हैं।
  • मंगल का गोचर अप्रत्याशित खर्चों या गलती से हुए भुगतान का संकेत दे रहा है।
  • कोई उधार मांग सकता है और आप चाहकर भी मना नहीं कर पाएंगी। निवेश की सोच आज टाल दें, खासकर शेयर मार्केट या क्रिप्टो में।
  • कुछ महिलाएं पुराने लेन-देन के कारण मानसिक दबाव में आ सकती हैं। नया खरीदने का मन बनेगा, लेकिन बेहतर होगा अगर आज सिर्फ ज़रूरी चीजों पर ही खर्च करें।
  • उपाय: लाल वस्त्र में चावल बांधकर घर के उत्तर दिशा में रखें

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

  • धनु राशि की महिलाएं, मंगल के गोचर के कारण आज आपकी कमर और जांघों में अकड़न, खिंचाव जैसी समस्या सामने आ सकती है। जो महिलाएं व्रत में हैं, उनके लिए लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठना परेशानी बढ़ा सकता है।
  • सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में सावधानी बरतें। छठ घाट पर पूजा में भाग लेने वाली महिलाओं को लाठी या सहारा लेकर चलना फायदेमंद होगा।
  • उपाय: सूर्य अर्घ्य से पहले शरीर पर सरसों का तेल रगड़ें और फिर स्नान करें।

इसे जरूर पढ़ें: धनु राशि का साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक लव राशिफल

इसे जरूर पढ़ें: धनु राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;