Mon Sep 21, 2026 | Updated 06:34 AM IST

Aaj Ka Meen Rashifal 09 October 2025: आज मीन राशि की महिलाएं हर निर्णय सोच-समझकर लें, पढ़ें कैसा बीतेगा दिन

आज का मीन राशिफल, 9 अक्टूबर 2025: आज मीन राशि की महिलाओं के लिए दिन साझेदारी और भरोसे की परीक्षा लेने वाला रहेगा। रिश्तों, काम या पैसों में जल्दबाजी से बचें और हर निर्णय सोच-समझकर लें। यही आज की सबसे बड़ी सलाह है।
Updated:- 2025-10-09, 12:18 IST
aaj ka meen rashifal 09 october 2025

Meen Dainik Rashifal, 09 October 2025: चंद्रमा आज मेष राशि में है और भरणी नक्षत्र में गोचर कर रहा है। तृतीया तिथि और वज्र योग का मेल आज आपकी ज़िंदगी में साझेदारी के मायनों को सामने लाने वाला है। चाहे वो रिश्ता हो, काम हो या पैसा, आज अकेले कुछ भी संभालना मुश्किल हो सकता है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?

आज मीन राशि का लव राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

मीन राशि की महिलाएं आज रिश्तों में किसी साझेदारी या साथ के रिश्ते को लेकर सोच में पड़ सकती हैं। पार्टनर से जुड़ा कोई पुराना फैसला आज फिर सामने आएगा, जिस पर दोनों की सोच अलग हो सकती है। आप चाहेंगी कि बात शांत हो लेकिन सामने वाला जवाब मांग सकता है। ससुराल या मायके से किसी और के रिश्ते में दखल देने की कोशिश आज आपको उलझा सकती है। किसी पुराने दोस्त से जुड़ा राज या बात आज खुल सकती है, जो मन में थोड़ी बेचैनी ला सकती है। ऐसे में किसी भरोसेमंद से बात करें लेकिन गुस्से में कोई जवाब न दें।

आज मीन राशि का करियर राशिफल (Pisces Career Horoscope Today)

मीन राशि की महिलाएं आज काम को लेकर किसी के साथ मिलकर कुछ करना चाहेंगी लेकिन सामने वाले की टालमटोल से काम अटक सकता है। अगर ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को साथ मिलकर करना है तो जिम्मेदारी बांटने में परेशानी आ सकती है। आज आपको दूसरों की ढिलाई की भरपाई खुद करनी पड़ सकती है। अगर आप खुद का कोई काम चला रही हैं तो आज पार्टनर या सहयोगी के साथ किसी बात को लेकर टकराव हो सकता है। पढ़ाई कर रही महिलाएं किसी ग्रुप टास्क में सबसे ज्यादा मेहनत करेंगी लेकिन क्रेडिट शायद उतना न मिले जितना मिलना चाहिए।

pisces-zodiac-sign

आज मीन राशि का आर्थिक राशिफल (Pisces Money Horoscope Today)

मीन राशि की महिलाओं को आज पैसे से जुड़ा कोई काम अकेले करने में परेशानी आ सकती है। किसी के साथ मिलकर की गई योजना में झोल आ सकता है और उसकी जिम्मेदारी आपके सिर पर आ सकती है। अगर आपने किसी से मिलकर उधार लिया है या कोई बिज़नेस डील की है तो आज उसका असर जेब पर दिखेगा। घर में किसी के कहने पर लिया गया सामान फिजूल खर्च साबित हो सकता है। निवेश से जुड़े मामलों में किसी की राय लेकर चलें लेकिन सबकुछ आंख मूंदकर मानना ठीक नहीं होगा। 

आज मीन राशि की सेहत (Pisces Health Horoscope Today)

मीन राशि की महिलाओं को आज जांघ और कूल्हे के पास की मांसपेशियों में खिंचाव या तेज थकान हो सकती है, खासकर अगर आप बार-बार सीढ़ियां चढ़-उतर रही हैं या लंबे समय तक पैदल चल रही हैं। पैरों में सूजन या भारीपन महसूस हो सकता है, ऐसे में सुबह के समय थोड़ी देर खुली जगह पर टहलना राहत देगा। नारियल पानी या जीरे का पानी पीना आज फायदेमंद रहेगा। 

आज मीन राशि के उपाय (Pisces Remedies Today)

आज मीन राशि की महिलाएं शिव मंदिर में सफेद फूल चढ़ाएं और किसी जरूरतमंद को एक कटोरी दही दें। गुलाबी रंग आज आपके लिए शुभ रहेगा और नंबर 9 आपके दिन को बेहतर बनाने में मदद करेगा। 

इसे जरूर पढ़ें: मीन साप्ताहिक राशिफल

इसे जरूर पढ़ें: मीन राशि व्यक्तित्व (Pisces People Personality Traits in Hindi)

इसे जरूर पढ़ें: मीन राशि का दैनिक राशिफल

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।