image

9:9:9 Portal Significance For Number 9: मूलांक 9 के लिए आज का दिन क्यों है खास; रात के समय करें कपूर का ये 1 उपाय, पैसों से भरी रहेगी जेब

9 सितंबर का दिन कुछ विशेष मूलांक के लोगों के लिए बहुत शुभ अवसर लेकर आने वाला है। मुख्य रूप से अगर आपका मूलांक भी 9 है तो आपके लिए यह दिन कुछ विशेष अवसर लेकर आ रहा है। यही नहीं इस दिन किया गया उपाय आपके भविष्य के लिए बहुत शुभ होगा। आइए यहां जानें मूलांक 9 के लिए एक आसान उपाय के बारे में।
Editorial
Updated:- 2025-09-09, 12:51 IST

अंक ज्योतिष की मानें तो हर अंक की अपनी खास ऊर्जा और महत्व होता है। ऐसे ही जब बात मूलांक 9 की है तो 9 सितंबर का दिन उनके लिए बहुत खास है। मूलांक 9 पर मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व होता है। मंगल साहस, आत्मविश्वास, पराक्रम और सफलता का प्रतीक है। जब भी जीवन में संख्या 9 का विशेष संयोग बनता है, यह व्यक्ति को पुराने बंधनों से मुक्त होकर नई शुरुआत करने का अवसर पाते हैं। अगर आपका मूलांक भी 9 है तो आपके लिए 9 सितंबर का दिन कुछ विशेष अवसर लेकर आ रहा है जिसका प्रभाव उनके जीवन में हमेशा बना रह सकता है। 9:9:9 का संयोग यानी 9 तारीख, 9 वां महीना और 2025 का योग 9 होने से यह दिन मूलांक 9 वालों के लिए बेहद खास है। इस दिन की सकारात्मक ऊर्जा तीन गुना होकर जीवन में सौभाग्य और समृद्धि का द्वार खोल सकती है। अगर आपका मूलांक भी 9 है तो रात को 9 बजे आप भी धन लाभ और घर की समृद्धि के लिए एक विशेष उपाय आजमा सकती हैं। इस उपाय से आपको करियर में भी सफलता मिलेगी और आने वाली बाधाएं दूर होंगी। आइए अंकज्योतिष एक्सपर्ट डॉ मधु कोटिया से जानें इसके बारे में विस्तार से।

मूलांक 9 के लिए क्यों खास है 9:9:9 का संयोग?

संख्या 9 पूर्णता का प्रतीक है। यह एक चक्र का अंत और नए जीवन चक्र की शुरुआत को दर्शाता है। ऐसे में जब किसी भी महीने या साल में 9 संख्या तीन बार आती है, तो इसकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। इस वजह से 9 सितंबर का दिन मूलांक 9 वाले  लोगों के लिए बेहतर परिणामों का संकेत दे रहा है।

999 significance meaning

इस दिन कुछ आसान बातों का ध्यान रखते हुए आप अपने अधूरे काम पूरे कर सकती हैं, नए अवसरों की ओर बढ़ सकती हैं और अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं। यही नहीं 9:9:9 का यह संयोग आत्मविश्वास और साहस को बढ़ाकर आपको अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर करने में भी मदद करेगा।

मूलांक 9 को मिल सकता है करियर में लाभ

9:9:9 का यह दुर्लभ संयोग मूलांक 9 के करियर और आर्थिक क्षेत्र में प्रगति का संकेत दे रहा है। अगर आपके कुछ जरूरी काम कई दिनों से रुके हुए थे तो आज के बाद आपको इसमें सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को जल्द ही प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यही नहीं बिजनेस से जुड़े लोगों को 9 सितंबर के बाद से मुनाफा हो सकता है। इस दौरान आपको कुछ नए प्रोजेक्ट शुरू करने का अवसर मिल सकता है।

यह विडियो भी देखें

मूलांक 9 की आर्थिक स्थिति और रिश्तों में सुधार होगा

9 सितंबर के दुर्लभ संयोग की वजह से मूलांक 9 के लोगों के जीवन में आर्थिक क्षेत्रों में भी लाभ होंगे। आज के दिन से आपको साहस और सही निर्णय से हर बाधा को पार करने में मदद मिल सकती है। मूलांक 9 वालों के लिए यह दिन रिश्तों में भी नई ऊर्जा लेकर आ रहा है। यदि आपके रिश्ते में कुछ गलतफहमियां या दूरी थी, तो आज से ही उनका समाधान मिल सकता है। यही नहीं अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर जल्द ही किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: 9:9:9 Portal Significance: 9 सितंबर के दुर्लभ योग का रहस्य क्या है? इस आसान उपाय से पूरी करें मनोकामनाएं

camphor remedy for number 9 people

9 सितंबर की रात 9 बजे करें कपूर का खास उपाय

  • मूलांक 9 वालों के लिए 9:9:9 का दिन खास तो है ही, लेकिन यदि रात के समय आप एक छोटा सा उपाय करेंगी तो आपके जीवन में हमेशा सफलता के योग बनेंगे। यही नहीं कपूर से किया गया यह उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा और आपके जीवन में धन की कभी कमी नहीं होगी।
  • इस उपाय के लिए रात के समय घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी कि ईशान कोण में एक दीपक जलाएं। उसमें एक टुकड़ा कपूर डालकर भगवान को प्रार्थना करें कि जीवन में समृद्धि और शांति बनी रहे।
  • कपूर जलने के बाद उसकी सुगंध वातावरण को शुद्ध करती है और घर की सभी नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करती है। रात के समय किए गए इस छोटे से उपाय से आपकी धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं और घर में माता लक्ष्मी का वास बना रहता है।

यदि आपका मूलांक भी 9 है तो ये आसान उपाय आपके जीवन में बदलाव ला सकता हो और घर के वातावरण को भी पवित्र बना सकता है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik. com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;