Leo Health Horoscope 2024: इस साल सिंह राशि वालों को हो सकती हैं स्वास्थ्य समस्याएं

सिंह राशि के जातकों के लिए यह साल स्वास्थ्य के मामले में कैसा रहने वाला है, इसके लिए इस आर्टिकल को विस्तार से पढ़ें। 

Leo health horoscope  Significance

(Leo Health Horoscope 2024) हर व्यक्ति को अपने आने वाले कल के लिए बहुत उत्सुकता होती है, कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है। व्यक्ति के मन में भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों की चाल में बदलाव होने के कारण व्यक्ति के जीवन में इसका खास असर पड़ता है, इसलिए हर माह और हर साल इन सितारों की चाल से व्यक्ति को शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

अब ऐसे में नया साल स्वास्थ्य के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Leo Health Horoscope 2024)

leo health horoscope  in hindi

सिंह राशि (सिंह राशि स्वभाव) के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से साल 2024 कुछ कमजोर रह सकता है। पंचम भाव में सूर्य और मंगल के सप्तम भाव में एवं शनि के आठवें भाव में उपस्थित होने से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस साल आपको शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। राहु के कारण अचानक समस्याएं पैदा हो सकती है। आपको रक्त से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त पेट की समस्या, सिर दर्द और बुखार जैसी समस्या भी हो सकती है। इसलिए सावधान रहने की आवश्यकता है।

इस साल आपको अपनी दिनचर्या पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर आप अनुशासित होकर अपना जीवन व्यतीत करेंगे, तो आपको लाभ हो सकता है। राहु और केतु की स्थिति मजबूत होने से आपको स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना चाहिए। खानपान का विशेष ख्याल रखें। जिससे आपको बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

साल के मध्य माह में इस राशि के जातक स्वास्थ्य के मामले में ठीक महसूस करेंगे। उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। आपको जितना हो सके, व्यायाम करने की आवश्यकता है। सभी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Leo 2024 Horoscope: नए साल की शुरुआत में सिंह राशि को उठाना पड़ सकता है नुकसान, जानें बाकी मामलों में कैसा होगा 2024

सिंह राशि वाले व्यायाम जरूर करें (Leo people must do exercise)

सिंह राशि के जातक अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें और व्यायाम अधिकतम रुप से करें। तभी आप स्वस्थ रहेंगे और अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। साथ ही बाहर का खाना खाने से बचें।

इसे जरूर पढ़ें - Leo Career Horoscope 2024: आपकी नौकरी या बिजनेस के लिए कैसा रहने वाला है नया साल, ज्योतिष से जानें

सिंह राशि वाले इन ज्योतिषीय उपायों को आजमाएं (astrological remedies for Leo People)

Lord Vishnu pooja

  • सिंह राशि के जातक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
  • इस राशि के जातकों को रोजाना सूर्य देवता (सूर्यदेव मंत्र) को जल देने की आवश्यकता है।
  • भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें और विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP