मकर

मकर मासिक राशिफल

Dec 22 - Jan 19
  • पिछला मासिक
  • मासिक
  • अगला मासिक
01 Sep 2025 से 30 Sep 2025

सितंबर का महीना मकर राशि की महिलाओं के लिए करियर और रिश्ते से जुड़े अच्छे रहने वाले हैं। इस महीने में आपकोकई सारे नए बदलाव भी देखने को मिलेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि 15 सितंबर को शुक्र का कर्क से सिंह में और बुध का सिंह से कन्या में प्रवेश वित्तीय मामलों में राहत और व्यक्तिगत संबंधों में नई समझ लाएगा। जबकि राहु कुंभ और केतु मीन में रहकर कामकाज और पारिवारिक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देंगे।

मकर राशि की लव लाइफ (Capricorn Monthly Love Horoscope)

  • मकर राशि की महिलाओं के लिए यह महीना रिश्तों के लिए अच्छा रहेगा।
  • विवाहित महिलाएं 6, 10 और 21 तारीख को किसी काउंसलिंग सेशन, सेमिनार या प्रोफेशनल इवेंट में किसी नए व्यक्ति से मिल सकती हैं।
  • विवाहित महिलाओं के पर्सनल रिलेशन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
  • घर में कोई महत्वपूर्ण फैसला टल सकता है।
  • रिश्तों में दूरी महसूस होगी लेकिन 26 तारीख के बाद माहौल सुधरेगा।

मकर राशि का करियर (Capricorn Monthly Career Horoscope)

  • मकर राशि की महिलाओं के लिए यह महीना टारगेट आधारित कार्यों का रहेगा।
  • सेल्स, मार्केटिंग या मीडिया से जुड़ी महिलाओं को 7 और 19 तारीख को क्लाइंट मीटिंग में हिस्सा ले सकती हैं।
    प्रमोशन की संभावना बनेगी।
  • जो महिलाएं लेखन, संपादन या कंटेंट से जुड़ी हैं, उन्हें इस महीने किसी बड़े प्रोजेक्ट का ऑफर मिलेगा।
  • नौकरीपेशा महिलाओं के लिए वरिष्ठों से अप्रत्याशित सराहना मिलेगी।

मकर राशि की आर्थिक स्थिति (Capricorn Monthly Money Horoscope)

  • मकर राशि की महिलाओं के लिए यह महीना संपत्ति में निवेश के लिए अनुकूल है।
  • नया प्लॉट, फ्लैट या दुकान देखने का मौका मिलेगा।
  • बैंक से जुड़ी फाइलिंग या होम लोन की प्रोसेस में प्रगति होगी।
  • व्यवसाय में प्रॉफिट कम लेकिन स्थिर रहेगा।
  • गृहणियों को रसोई और गृहसज्जा में निवेश करना पड़ सकता है।

मकर राशि का स्वास्थ्य (Capricorn Monthly Health Horoscope)

  • मकर राशि की महिलाओं को इस महीने बार-बार थकावट और लो एनर्जी का अनुभव हो सकता है।
  • अनियमित खानपान और भारी भोजन इसका कारण है।
  • विटामिन B12 की कमी की संभावना है, इसलिए जांच करवाएं।
  • महिलाओं को इस समय चक्कर आना, मांसपेशियों में ऐंठन या ब्लड प्रेशर में गिरावट जैसी समस्या दिख सकती है।

मकर राशि वाली महिलाओं के लिए उपाय (Capricorn Monthly Remedies)

  • मकर राशि की महिलाओं के लिए इस महीने का भाग्यशाली रंग गहरा हरा और सुनहरा रहेगा और शुभ अंक 4 होगा।
  • शनिवार को शनि मंदिर में तिल का तेल चढ़ाएं और जरूरतमंद को काले तिल का दान करें।
  • मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में लाल पुष्प चढ़ाने से करियर और वित्तीय मामलों सकारात्मक बदलाव आएंगे।

मकर राशिफल लेख