Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:03 AM IST

Mithun Rashifal June 2026: मिथुन राशि वालों को इस महीने बिजनेस और जॉब में मिल सकता है बड़ा फायदा, पढ़ें पूरा राशिफल

मिथुन राशि की महिलाओं के लिए नई योजनाओं, आत्मविश्वास और आर्थिक मजबूती का समय लेकर आ रहा है। 2 जून को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का काम करेगा। 8 जून को शुक्र ग्रह का कर्क राशि में गोचर परिवार और सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा।
Updated:- 2026-06-01, 15:56 IST
image

Gemini Monthly Horoscope जून 2026 का महीना मिथुन राशि की महिलाओं के लिए नई योजनाओं, आत्मविश्वास और आर्थिक मजबूती का समय लेकर आ रहा है। 2 जून को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का काम करेगा। 8 जून को शुक्र ग्रह का कर्क राशि में गोचर परिवार और सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा। 15 जून को सूर्य आपकी ही राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास, आकर्षण और निर्णय लेने की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। 21 जून को मंगल वृष राशि में गोचर करेंगे, जिससे खर्चों और मानसिक बेचैनी पर थोड़ा ध्यान देना होगा। वहीं 22 जून को बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर धन, वाणी और पारिवारिक मामलों में लाभ देंगे। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी बता रहे हैं कि जून का यह महीना मिथुन राशि की महिलाओं के लिए कैसा रहने वाला है।

मिथुन राशि का मासिक प्रेम राशिफल (Gemini Monthly Love Horoscope)

प्रेम और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से जून का महीना मिथुन राशि की महिलाओं के लिए काफी खास रहेगा। महीने की शुरुआत में रिश्तों को लेकर मन में थोड़ी उलझन रह सकती है, लेकिन 8 जून के बाद शुक्र का प्रभाव आपके रिश्तों में मिठास और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाएगा। पति-पत्नी के बीच चल रही दूरियां कम होंगी और परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। 15 जून के बाद सूर्य आपकी राशि में आकर आपको आकर्षक और प्रभावशाली बनाएंगे, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। अविवाहित युवतियों के लिए नया रिश्ता आने का योग बन सकता है। हालांकि 21 जून के बाद मंगल के कारण मन में चिड़चिड़ापन और बिना वजह शंका बढ़ सकती है, इसलिए छोटी बातों को दिल पर लेने से बचना होगा। महीने के अंतिम सप्ताह में किसी खास व्यक्ति के साथ यात्रा या यादगार समय बिताने का अवसर मिल सकता है।

उपाय: बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और हरे रंग की मिठाई का भोग लगाएं। 

मिथुन राशि का मासिक करियर राशिफल (Gemini Monthly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से जून 2026 मिथुन राशि की महिलाओं के लिए शानदार अवसर लेकर आएगा। 15 जून के बाद सूर्य का आपकी राशि में प्रवेश आपको नई ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता देगा। नौकरी कर रही  महिलाओं को अपने काम में बड़ी जिम्मेदारी या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपकी बातचीत की कला और तेज दिमाग आपको दूसरों से आगे रखेगा। जो महिलाएं मीडिया, शिक्षा, मार्केटिंग, सोशल मीडिया या व्यापार से जुड़ी हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। 22 जून के बाद बुध का प्रभाव आपके आर्थिक फैसलों को मजबूत करेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। हालांकि 21 जून के बाद गुप्त विरोधियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि कुछ लोग आपकी सफलता से जल सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

उपाय: घर से काम पर निकलते समय इलायची खाकर निकलें और गाय को हरा चारा खिलाएं।   

rashi

यह भी पढ़ें- Mithun Rashi की लड़कियों को मिल सकता है मनचाहा पति, ये अचूक उपाय जीवनसाथी से जल्‍द करा देंगे आपकी भेंट

मिथुन राशि का मासिक आर्थिक राशिफल (Gemini Monthly Money Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से जून का महीना मिथुन राशि की महिलाओं के लिए लाभ और खर्च दोनों लेकर आएगा। 2 जून के बाद बृहस्पति का प्रभाव आमदनी बढ़ाने के नए अवसर देगा। 8 जून के बाद घर और परिवार की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन धन की स्थिति संतुलित बनी रहेगी। 15 जून के बाद आपकी मेहनत का आर्थिक लाभ मिलने लगेगा और किसी पुराने काम से अचानक धन प्राप्ति का योग बन सकता है। हालांकि 21 जून के बाद मंगल का प्रभाव अनावश्यक खर्च बढ़ा सकता है, इसलिए दिखावे में पैसे खर्च करने से बचना होगा। महीने के अंतिम सप्ताह में निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लेना बेहतर रहेगा। कुल मिलाकर यह महीना आर्थिक रूप से उन्नति और बचत दोनों का संतुलन बनाए रखने वाला रहेगा।

उपाय: शुक्रवार के दिन लाल कपड़े में सात साबुत हल्दी की गांठ बांधकर तिजोरी में रखें।

मिथुन राशि का मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Gemini Monthly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से जून 2026 मिथुन राशि की महिलाओं को अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने की जरूरत होगी। महीने की शुरुआत में ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन काम का दबाव मानसिक थकान बढ़ा सकता है। 15 जून के बाद सूर्य का प्रभाव आपको आत्मबल देगा, लेकिन अधिक भागदौड़ के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है। 21 जून के बाद मंगल के कारण नींद की कमी, तनाव या सिरदर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है। खानपान में लापरवाही पेट और त्वचा से जुड़ी दिक्कतें बढ़ा सकती है। सुबह की सैर, ध्यान और पर्याप्त पानी पीना पूरे महीने आपकी सेहत के लिए लाभदायक रहेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में वाहन चलाते समय सावधानी रखना जरूरी रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं और उसमें थोड़ा सा गुड़ मिलाएं। 

यह भी पढ़ें- मिथुन राशि के लोगों की इन राशियों से रहती है अनबन, रिश्तों में मधुरता लाने के लिए करें ये उपाय

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।