हर व्यक्ति की अपनी एक अलग राशि होती है, जिसका व्यापक प्रभाव उसके जीवन पर पड़ता है। व्यक्ति के स्वास्थ्य से लेकर उसके करियर यहां तक कि अन्य लोगों से संबंधों पर भी इसका असर देखा जाता है। राशि के प्रभाव के कारण जहां कुछ लोगों से व्यक्ति के संबंध मधुर बने रहते हैं तो कुछ लोगों के साथ हमेशा ही खटास रहती है। ऐसा उन दोनों की राशियों व ग्रहों के आपसी टकराव के कारण हो सकता है।
जहां तक बात मिथुन राशि के लोगों की है, तो इनका स्वामी ग्रह बुध है। मिथुन राशि में वायु तत्व प्रधान माना जाता है, जिसके कारण ऐसे लोगों का अक्सर अस्थिर चित्त रहता है। साथ ही, ये एकदम से गुस्सा या नाराज हो जाते हैं। उनके इस स्वभाव का प्रभाव भी उनके अन्य लोगों के साथ रिश्ते पर पड़ता है। ऐसी कई राशियां होती हैं, जिनके साथ इनके रिश्ते बहुत अधिक अच्छे नहीं बने रहते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आचार्य विकास शास्त्री जी मिथुन राशि के लोगों को कुछ ऐसे उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो उन्हें अन्य राशि के लोगों के साथ रिश्ते को मधुर बनाने में मदद करेंगे-
इसे भी पढ़ें: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें मिथुन राशि के लोगों के स्वभाव और उनकी लव लाइफ के बारे में
ऐसा माना जाता है कि मिथुन राशि के लोगों को वृश्चिक राशि के लोगों से मित्रता या व्यापार ना करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर किसी कारणवश आपकी दोस्ती उनसे हो जाती है या फिर व्यापार में आप उनके साथ काम कर रहे हैं तो ऐसे में उनके साथ रिश्ते को मधुर बनाने के लिए आप मंगलवार के दिन हनुमान जी को भोग लगाएं। साथ ही, बंदरों को गुड़ व चने का दान करें। जब भी आपको वृश्चिक राशि के लोगों के साथ मिलना हो या फिर साथ काम करना हो तो आप हनुमान जी के दूनि चरणों का तिलक अपने मस्तक पर लगाएं। इसके बाद ही वृश्चिक राशि के लोगों से मिलें। आपका कार्य आसानी से बन जाएगा। इसके अलावा, मंगलवार के दिन सवा किलो लाल मसूर की दाल लाल कपड़े में बांधकर हनुमान जी को चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि के अतिरिक्त धनु राशि के लोगों के साथ भी अक्सर मिथुन राशि के व्यक्तियों की अनबन बनी रहती है। इस राशि के लोगों से मधुर संबंध बनाने के लिए बृहस्पतिवार के उपायकरें। कोशिश करें कि आप बृहस्पतिवार के दिन गाय को बेसन के लड्डू खिलाएं। इसके अलावा, गाय को चने की दाल भी खिलाई जा सकती है। बृहस्पतिवार के दिन आप मंदिर में पीला चंदन दान कर सकते हैं। साथ ही, आप अपने गुरू या पुजारी को बृहस्पतिवार के दिन कुछ मीठा अवश्य खिलाएं। इससे आपके धनु राशि के लोगों से संबंध मीठे बने रहते हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: मिथुन राशि वाली महिलाओं का कैसा होता है स्वभाव? टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें
तो अब आप भी पंडितजी द्वारा बताए गए इन उपायों को अपनाएं और अन्य राशियों के व्यक्तियों से भी अपने संबंधों को अधिक बेहतर बनाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।