
Capricorn Weekly Horoscope: इस सप्ताह चंद्रमा 5 जनवरी को कर्क राशि में, 7 जनवरी को सिंह राशि में और 9 जनवरी को कन्या राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल धनु राशि में स्थित हैं, जिससे मकर राशि वाली महिलाओं द्वादश भाव एक्टिव रहेगा। गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुम्भ और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। ये सप्ताह आपको बाहर से शांत लेकिन अंदर से थका हुआ महसूस करा सकता है।
काम चलता रहेगा, पर आपका मन नहीं लगेगा। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं कि मकर राशि के लिए ये सप्ताह रुककर खुद को संभालने का है, न कि और बोझ उठाने का।
मकर राशि की महिलाओं के लिए ये सप्ताह रिश्तों में दूरी ला सकता है। काम और जिम्मेदारियों में उलझे रहने के कारण आपके पार्टनर को आपके लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। इस कारण विवाद भी हो सकता है। अविवाहित महिलाएं किसी गंभीर व्यक्ति से जुड़ सकती हैं, लेकिन दोनों के बीच भावनात्मक खुलापन कम रहेगा। कमिटेड महिलाएं अगर हर बात को बाद के लिए टालेंगी, तो रिश्ता कमजोर हो सकता है। इस सप्ताह रिश्ते को मजबूती से निभाने के लिए अपने पार्टनर के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है।
उपाय: शुक्रवार को सफेद पुष्प शिव जी को चढ़ाएं।
करियर के विषय में विचार किया जाए तो ये सप्ताह मकर राशि की महिलाओं के लिए भारी रहने वाला है। धनु राशि में चार ग्रह होने से बैकएंड वर्क, प्लानिंग और छिपे हुए दबाव बढ़ेंगे। जो महिलाएं सरकारी सेवा, मैनेजमेंट या एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़ी हैं, उनके लिए ये समय मेहनत से भरा है लेकिन स्थायी परिणाम देने वाला है। जो भविष्य जरूर फायदा देगा। ऑफिस में आपकी मेहनत दिख रही है, लेकिन तुरंत तारीफ की उम्मीद किसी से न रखिए। इस सप्ताह बिजनेस में पुराने काम को कंप्लीट करना ज्यादा जरूरी है, नया काम शुरू करना रिस्की हो सकता है।

उपाय: शनिवार को किसी मजदूर या कर्मचारी को भोजन कराएं।
आर्थिक रूप से विचार करें तो मकर राशि की महिलाओं के लिए ये सप्ताह खर्च बढ़ाने वाला है। स्वास्थ्य, यात्रा या किसी पारिवारिक जरूरत पर पैसा खर्च हो सकता है। आपका इस सप्ताह द्वादश भाव एक्टिव होने से पैसा तो बहुत आएगा लेकिन टिकेगा नहीं। निवेश से जुड़े फैसले टालना इस सप्ताह समझदारी होगी। किसी पुराने खर्च या टैक्स से जुड़ी बात सामने आ सकती है, जिससे आपका इस सप्ताह का बजट बिगड़ सकता है।
उपाय: बुधवार को काले तिल का दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में विचार करें तो ये सप्ताह मकर राशि की महिलाओं के इम्युनिटी पावर को काम करने का संकेत देता है। लगातार काम, अनियमित दिनचर्या, थकान, कमर दर्द और नींद की समस्या बढ़ सकती है। चंद्रमा का कन्या में गोचर पाचन और नर्वस सिस्टम को प्रभावित करेगा। एसिडिटी, कब्ज या शरीर में जकड़न महसूस हो सकती है। अगर इस सप्ताह भी आपने आराम नहीं किया तो आने वाले दिनों में ज्यादा कमजोरी आ सकती है।
यह भी पढ़ें- साल के पहले दिन मकर राशि वालों को मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी, पढ़ें कैसा बितेगा दिन
उपाय: शनिवार को सरसों के तेल से पैरों की मालिश करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।