saptahik kark rashifal 5 to 11 december 2025 cancer weekly horoscope past loves and old memories will heart you

Saptahik Rashifal Kark 5 To 11 January 2026: भावुकता में न खो दें होश, कर्क राशि के लिए संभलकर चलने का समय; जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह

आर्थिक मामलों में यह सप्ताह कर्क राशि की महिलाओं के लिए खर्चीला साबित हो सकता है। घर की ज़रूरतों, पारिवारिक जिम्मेदारियों या दूसरों को खुश करने के चक्कर में बजट से ज़्यादा पैसा निकल सकता है। किसी की बातों में आकर या दिखावे के कारण खर्च करने से जेब पर असर पड़ेगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-02, 15:36 IST

Cancer Weekly Horoscope : इस सप्ताह चंद्रमा 5 जनवरी को कर्क राशि में, 7 जनवरी को सिंह राशि में और 9 जनवरी को कन्या राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल धनु राशि में स्थित हैं, जो आपके षष्ठ भाव को सक्रिय कर रहे हैं। गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुम्भ और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। यह सप्ताह आपके लिए आंतरिक संघर्ष और बाहरी ज़िम्मेदारियों दोनों को लेकर आएगा। समस्या बाहर से कम दिखेगी , लेकिन आंतरिक दिक्कत आपको परेशान करेगी । छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं कि कर्क राशि के लिए यह सप्ताह भावनाओं पर नियंत्रण और व्यावहारिक सोच अपनाने की परीक्षा है।

कर्क राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

कर्क राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह भावनात्मक रूप से भारी रह सकता है। चंद्रमा का आपकी ही राशि में गोचर से पुराने रिश्तों, यादों और अधूरे प्रेम को फिर से सामने लाएगा। अविवाहित महिलाएं किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकती हैं जो उन्हें सहानुभूति दिखाता है, लेकिन लंबे समय के लिए साथ नहीं है। आपका जल्दी ही किसी के साथ जुड़ जाना भविष्य में चोट पंहुचा सकता है। विवाहित या कमिटेड महिलाएं यदि हर बात को दिल पर लेंगी, तो तनाव बढ़ेगा। इस सप्ताह रिश्ते को बचाने के लिए पार्टनर से कम अपेक्षाय रखे और उन्हें समझते हुए उनका ध्यान रखे।

  • उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें।

कर्क राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के मामले में यह सप्ताह कर्क राशि कि महिलाओं को मेहनत के बदले तुरंत परिणाम नहीं देगा। यह सप्ताह आपके धैर्य कि परीक्षा का समय है। धनु राशि में चार ग्रह एक साथ होने से आपका कार्यभार बढ़ेगा लेकिन इसकी प्रशंसा आपको देर से मिलेगी। जो महिलाएं हेल्थकेयर, एजुकेशन, सर्विस सेक्टर से जुड़ी हैं, उनके लिए यह सप्ताह थोड़ा धैर्य मांगता है। ऑफिस में किसी सहकर्मी की लापरवाही का बोझ आप पर आ सकता है। इस सप्ताह किसी भी तरह के व्यवसाय में खर्च नहीं करना चाहिए। करियर से जुड़ी जानकारी आपको पता होनी चाहिए।

  • उपाय: बुधवार को किसी ज़रूरतमंद को भोजन कराएं।

saptahik kark rashifal 5 to 11 december 2025 cancer weekly horoscope past loves and old memories will heart you1

इसे भी पढ़ें- Aaj Ka Kark Rashifal 2 January 2026: रवि योग में कर्क राशि की महिलाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर, आत्मविश्वास और तरक्की के संकेत... जानिए आज का राशिफल

कर्क राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह कर्क राशि कि महिलाओं का खर्च बढ़ाने वाला है। घर, परिवार या किसी के कहने या फिर दिखावे के कारणपैसा खर्च होगा। पुराण फसा हुआ पैसा इस सप्ताह निकल सकता है। शुक्र और बुध धनु राशि में होने के प्रभाव से ऑनलाइन खरीदारी या हेल्थ से जुड़े खर्च संभव हैं। इस सप्ताह भावुक होकर उधार देना या लेना दोनों ही नुकसानदायक हैं। पुराना बकाया पैसा मिलने की संभावना है, लेकिन देरी के साथ। बजट को नजरअंदाज़ किया तो तनाव बढ़ेगा।

  • उपाय: शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

कर्क राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य के हिसाब से देखा जाये तो कर्क राशि कि महिलाओं के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला है। चंद्रमा का प्रभाव मानसिक तनाव, नींद की कमी और पाचन से जुड़ी परेशानी दे सकता है। शनि मीन राशि में होने से पैरों, घुटनों या शरीर में सुस्ती महसूस होगी। भावनात्मक थकान शारीरिक कमजोरी में बदल सकती है। जब तक आप अपनी रूटीन नहीं सुधरेंगे तब तक दवा काम नहीं करेगी।

  • उपाय: शनिवार के दिन छाया दान करें।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;