Capricorn Horoscope Today, 29 August 2025: मकर राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन सतर्क रहने का है, खासकर जब काम की बात हो। आज चंद्रमा सुबह 11:38 तक स्वाति नक्षत्र में है और फिर विशाखा नक्षत्र में चला जाएगा। चंद्रमा तुला राशि में है, इसलिए आप पर सामाजिक और पेशेवर दोनों ही मोर्चों पर एक साथ ध्यान देने का दबाव रहेगा। तिथि शष्ठी है और दोपहर 2:13 बजे तक ब्रह्म योग रहेगा, जो समझदारी से काम लेने का इशारा देता है। लेकिन उसके बाद इन्द्र योग के चलते बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?
मकर राशि की महिलाएं आज रिश्ते को लेकर गंभीर बातों में उलझी रहेंगी। कोई फैसला लेना हैै, शायद भविष्य को लेकर, शादी या करियर से जुड़ा और उस पर साथी से बातचीत जरूरी होगी। मकर राशि की महिलाएं अपने रिश्तों को भावुकता से नहीं, ठोस आधार पर परखेंगी। अविवाहित महिलाएं आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगी जो जिंदगी के प्रति उतना ही व्यावहारिक है जितना वे खुद हैं। रिश्ते को लेकर आज कोई मज़ाक या टाइमपास की सोच बिल्कुल नहीं चलेगी।
मकर राशि की महिलाओं को आज ऑफिस में कोई कड़ा फैसला लेना पड़ेगा और मकर राशि की महिलाएं यह बिना किसी झिझक के करेंगी। टीम को दिशा दिखाने की जिम्मेदारी आप पर है, और आप उसमें सफल होंगी। जो महिलाएं पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ी हैं, उन्हें आज स्टाफ के बीच अनुशासन बनाना पड़ेगा। छात्राएं आज पढ़ाई में कोई पुरानी गलती दोहराने की कोशिश न करें, बल्कि सुधार करें और आगे बढ़ें। मकर राशि की महिलाएं आज किसी के भरोसे काम छोड़ेंगी तो देरी होगी।
मकर राशि की महिलाओं को आज फ्रीलांस काम, कमीशन बेस्ड जॉब या साइड इनकम से अच्छा पैसा मिलेगा। आपकी मेहनत आज कैश में बदलेगी और इससे आप कुछ जरूरी चीजें खरीद पाएंगी। जो महिलाएं घर से काम करती हैं, उन्हें भी नया मौका मिलेगा जिससे आमदनी बढ़ेगी। मकर राशि के लिए आज का दिन यह साबित करेगा कि छोटी शुरुआत भी अच्छा पैसा ला सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
मकर राशि की महिलाओं को आज स्किन एलर्जी, रैशेज या खुजली परेशान करेगी। मौसम बदलने के कारण त्वचा में जलन या दाने निकल सकते हैं। केमिकल वाले साबुन या लोशन से परहेज़ करें। मुल्तानी मिट्टी या बेसन से नहाएं। बाहर धूल या धूप में जाने से पहले चेहरा ढंक लें। खट्टी चीजें जैसे इमली, नींबू या कोल्ड ड्रिंक्स से बचें। पानी में थोड़ा अजवायन उबालकर पिएं।
आज मकर राशि की महिलाओं के लिए शुभ रंग है नीला और लकी नंबर 4 है। किसी बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लें और घर में घी का दीपक जलाएं, इससे दिनभर मन शांत रहेगा और सफलता मिलेगी।
इसे जरूर पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।