image

Aaj Ka Makar Rashifal 30 August 2025: मकर राशि की महिलाएं गलतफहमी से बचे, वरना रिश्तों में पड़ सकती हैं गहरी दूरियां!, पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए भावनात्मक रहेगा। अचानक लिए गए निर्णय दिन को चुनौतीपूर्ण बना सकते हैं। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?
Editorial
Updated:- 2025-08-30, 05:30 IST

Capricorn Horoscope Today, 30 August 2025: आज का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए भावनाओं और काम दोनों में तेज उतार-चढ़ाव लेकर आया है। सुबह चंद्रमा विशाखा नक्षत्र में रहेगा और दोपहर 2:37 बजे के बाद अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जबकि दिनभर वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। अष्टमी तिथि के साथ दोपहर 3:10 बजे तक इन्द्र योग और उसके बाद वैधृति योग का असर आपके फैसलों को प्रभावित करेगा। अचानक लिए गए निर्णय दिन को चुनौतीपूर्ण बना सकते हैं। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?

आज मकर राशि का करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope Today)

मकर राशि की महिलाएं आज ऑफिस में कड़े निर्णय लेंगी और सभी उन्हें मानेंगे। मकर राशि की महिलाएं टीम के साथ बेहतर तालमेल रखकर प्रोजेक्ट को सफल बनाएंगी। व्यापार में जुड़ी महिलाएं किसी नए निवेश की योजना बनाएंगी जो भविष्य में लाभ देगा। छात्राओं को आज अपनी पढ़ाई में गहराई लाने की ज़रूरत है। काम की रफ़्तार बढ़ेगी और दिन का अधिकांश समय उपयोगी साबित होगा। 

numerology-concept-composition

आज मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Capricorn Money Horoscope Today)

मकर राशि की महिलाएं आज प्रॉपर्टी या किराए से संबंधित मामलों में व्यस्त रहेंगी। अगर आप कोई मकान किराए पर दे रही हैं, तो नया किरायेदार मिलेगा और अनुबंध तय होगा। जो महिलाएं कोई प्लॉट या घर बेचने का सोच रही थीं, उन्हें खरीदार से गंभीर बातचीत का मौका मिलेगा। मकर राशि के लिए यह दिन संपत्ति से जुड़े फैसले लेने का सही समय देगा, लेकिन दस्तावेज़ों की जांच पूरी सतर्कता से करनी होगी।  

इसे जरूर पढ़ें : Vastu Tips For Home: बारिश के पानी से कर लें ये अचूक उपाय, घर से दूर सकती है आर्थिक तंगी और नकारात्मकता

आज मकर राशि का प्रेम राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

मकर राशि की महिलाओं को आज माता-पिता के स्वास्थ्य या उनके किसी तनाव को लेकर चिंता रहेगी। आपकी प्राथमिकता आज पूरा परिवार रहेगा और रिश्तों की बातें थोड़ी पीछे हटेंगी। जो महिलाएं अविवाहित हैं, उन्हें किसी रिश्तेदार की सलाह सुनने को मिलेगी जो शादी या रिश्तों को लेकर दबाव जैसी लग सकती है। मकर राशि की महिलाएं आज किसी रिश्ते को गंभीरता से सोचेंगी, लेकिन परिवार के हालात को ध्यान में रखते हुए।

आज मकर राशि की सेहत (Capricorn Health Horoscope Today)

मकर राशि की महिलाओं को आज कानों में दर्द महसूस होगा। तेज़ आवाज़ या लाउड म्यूज़िक से बचें। फ्रिज का ठंडा पानी और आइसक्रीम न लें। अदरक-शहद का मिश्रण कान दर्द में राहत देगा। कान में पानी जाने से बचें, नहाने के बाद कान सुखाएं। मसालेदार और बहुत गरम खाना न खाएं। बहुत लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल न करें। 

inside (18)

आज मकर राशि के उपाय (Capricorn Remedies Today)

आज मकर राशि की महिलाएं काले तिल बहते जल में प्रवाहित करें, कठिनाइयां कम होंगी। लकी रंग ग्रे रहेगा जो संतुलन लाएगा। लकी नंबर रहेगा 5, जिससे वित्तीय मामलों में लाभ होगा।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयांर कियां गयां है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

इसे जरूर पढ़ें -सूर्य को अर्घ्य देते समय जल में मिलाएं काले तिल, मिलेंगे अनगिनत फायदे

Image Credit - Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;