makar rashifal 20 november 2025

Aaj Ka Makar Rashifal 20 November 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या और सूर्य-बुध युति, आज सोच-समझकर बोलना क्यों है जरूरी? जानें

आज का मकर राशिफल, 20 नवंबर 2025: मकर राशि की महिलाओं के लिए दिन थोड़ा सतर्कता भरा रह सकता है। रिश्तों से लेकर करियर तक, हर जगह सोच-समझकर बोलना और निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा।
Astrozindagi
Updated:- 2025-11-20, 05:40 IST

Makar Dainik Rashifal, 20 November 2025: आज का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए सजगता से भरा रह सकता है। मार्गशीर्ष अमावस्या, सूर्य-बुध की युति, और चंद्रमा का वृश्चिक में गोचर मिलकर कुछ अप्रत्याशित बदलाव ला सकते हैं। रिश्तों में सोच-समझकर बोलने की ज़रूरत है और कामकाज के मामलों में निर्णय लेते समय जल्दबाज़ी से बचना ठीक रहेगा। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?

आज मकर राशि का प्रेम राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

मकर राशि की महिलाएं पारिवारिक माहौल में कुछ असहजता महसूस कर सकती हैं। खासकर किसी करीबी की कही बात से मन खिन्न हो सकता है। जो महिलाएं वैवाहिक रिश्ते में हैं, वे आज संवाद को टालने की बजाय स्पष्ट लेकिन सौम्य तरीके से बात रखें। अविवाहित महिलाओं के लिए कोई पुराना मित्र अचानक संपर्क कर सकता है, लेकिन रिश्ते को नया रंग देने से पहले ठहरकर सोचें।
उपाय: घर में पीले रंग का फूल लगाएं या उसकी तस्वीर रखें और “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं नमः” मंत्र का जाप करें

आज मकर राशि का करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope Today)

मकर राशि की महिलाएं आज कार्यस्थल पर कुछ हद तक थकी-सी महसूस कर सकती हैं। जो महिलाएं नई नौकरी के लिए प्रयास कर रही हैं, उन्हें सही दिशा में फॉलोअप करने की ज़रूरत है। पहले भेजे गए आवेदन का जवाब आ सकता है। कामकाजी महिलाओं को किसी सहकर्मी के कारण अप्रत्याशित ज़िम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस से जुड़ी महिलाएं पार्टनरशिप को लेकर किसी निर्णय पर पुनर्विचार करें।
उपाय: चांदी के बर्तन में जल भरकर तुलसी के पास रखें और सूर्यास्त से पहले किसी ज़रूरतमंद महिला को नारियल दें।

capricorn-career-horoscope

आज मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Capricorn Money Horoscope Today)

मकर राशि की महिलाएं आज खर्च को लेकर दोराहे में पड़ सकती हैं। कोई जरूरी खर्च अचानक सामने आ सकता है, जो बजट को थोड़ा बिगाड़ेगा। निवेश से पहले हर बात स्पष्ट कर लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। अगर घर से कोई आर्थिक मदद मांग रहा है, तो भावुक होकर फैसला न लें। आज उधार लेने-देने से भी बचें।
उपाय: एक छोटी पीली कौड़ी को लाल कपड़े में लपेटकर पर्स में रखें और शाम को तुलसी के पास दीपक जरूर जलाएं

इसे जरूर पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

आज मकर राशि की सेहत (Capricorn Health Horoscope Today)

मकर राशि की महिलाएं आज डेंगू या वायरल बुखार जैसी मौसमी बीमारी से थोड़ी असहज रह सकती हैं। यदि आसपास पानी जमा हो रहा है या घर में मच्छरों की संख्या बढ़ रही है तो विशेष ध्यान रखें। हल्का सिर दर्द, बदन दर्द या ठंड लगने की शुरुआत महसूस हो सकती है। नींबू-पानी, नारियल पानी और तुलसी का काढ़ा आज लाभ देगा।
उपाय: नीम की 5 पत्तियां जल में डालकर स्नान करें और दिन में एक बार तुलसी पत्र के साथ काला तिल खाएं।

इसे जरूर पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;