Makar Dainik Rashifal, 18 September 2025: चंद्रमा आज कर्क राशि में आंश्लेषा नक्षत्र में है। द्वादशी तिथि और शिव योग का साथ आपकी सोच और फैसलों पर गहरा असर डाल सकता है। दिन की शुरुआत भले सामान्य लगे, लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतेगा, कुछ पुराने सवाल फिर से खड़े हो सकते हैं। आप खुद को किसी पुराने फैसले के असर से गुज़रते महसूस करेंगी। काम और रिश्तों के बीच सही तालमेल बैठाना जरूरी होगा, वरना कोई बात मन को उलझा सकती है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?
मकर राशि की महिलाएं आज रिश्तों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। किसी रिश्तेदार की कही बात से मन थोड़ी देर के लिए उखड़ सकता है, लेकिन दिन ढलते-ढलते एक करीबी दोस्त की कॉल से मूड बदल जाएगा। शादीशुदा महिलाएं अपने पार्टनर से किसी जरूरी फैसले पर चर्चा करेंगी और हो सकता है मतभेद भी हो, लेकिन बात सुलझाने का रास्ता भी साथ निकलेगा। आज रिश्तों में न ज्यादा उम्मीद रखें, न ज्यादा दूरी बनाएं। जितना सहज रहेंगी, उतना दिन आपके हक में काम करेगा।
मकर राशि की महिलाएं आज काम को लेकर तेज़ रफ्तार महसूस करेंगी। किसी जरूरी टास्क की डेडलाइन पास है तो आज उसमें देर करने की जगह काम खत्म करने की ठान लें, वरना सीनियर की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है। ऑफिस में कोई नई तकनीक या टूल इस्तेमाल में लाया जा सकता है, जो शुरुआत में थोड़ा मुश्किल लग सकता है। व्यापार से जुड़ी महिलाएं आज किसी सरकारी कागज़ात को लेकर भागदौड़ करेंगी। जो महिलाएं इंटरव्यू या कॉम्पटीशन की तैयारी कर रही हैं, उन्हें आज एक नई दिशा दिख सकती है।
यह विडियो भी देखें
मकर राशि की महिलाएं आज पैसों को लेकर कोई नया आइडिया आएगा लेकिन उस पर तुरंत अमल न करें। दोपहर तक किसी जरूरी चीज़ पर अचानक खर्च आ सकता है, जैसे घर की कोई चीज खराब हो जाना। जो महिलाएं लोन से जूझ रही हैं, उन्हें आज राहत मिल सकती है। किसी महिला मित्र से छोटी आर्थिक मदद मिल सकती है लेकिन उसे संभलकर लेना सही रहेगा। जो महिलाएं आज ऑनलाइन शॉपिंग की सोच रही हैं, वो पहले बजट देख लें क्योंकि दिन का अंत कुछ भारी लग सकता है।
मकर राशि की महिलाएं आज नसों में खिंचाव महसूस कर सकती हैं। दिन की शुरुआत एक ग्लास गुनगुने पानी में अजवाइन डालकर करने से पेट भी ठीक रहेगा और शरीर में हलकापन भी आएगा। ज्यादा देर तक बैठने की जगह थोड़ी-थोड़ी देर पर टहलती रहें। लंच में दाल-चावल से दूरी बनाएं और आज दही से परहेज रखें। दोपहर के बाद अगर सिर भारी लगे तो ठंडे पानी से चेहरा धोएं और आंखें बंद कर 10 मिनट आराम करें।
इसे जरूर पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
आज मकर राशि की महिलाएं शिव मंदिर में सफेद कमल का फूल चढ़ाएं और गरीब बच्चों में पेंसिल-कॉपी बांटें। इससे भाग्य का साथ मिलेगा और रुका हुआ काम भी धीरे-धीरे चलने लगेगा। आज का लकी रंग सिल्वर है और लकी नंबर 4 है।
इसे जरूर पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।