Saptahik Rashifal Kark 1-7 September 2025: कर्क राशि वाली महिलाओं को बिजनेस में मिलेगा फायदा, पढ़ें कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

इस सप्ताह  कर्क राशि महिलाओं को बिजनेस में फायदा हो सकता है। साथ ही, आपके रुके हुए कार्य भी संपन्न हो सकते हैं। आइए विस्तार से आर्टिकल में साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।
image
image

Cancer Weekly Horoscope: इस सप्ताह चंद्रमा वृश्चिक से कुंभ तक गोचर करेगा, जिससे कर्क राशि की महिलाओं के लिए निजी संबंधों से लेकर कार्यक्षेत्र तक सोच और व्यस्तता में बदलाव आएगा। शुक्र कर्क राशि में स्थित है, जिससे घर, रिश्ते और आत्म-अभिव्यक्ति की ज़रूरतें सामने आएंगी। मंगल कन्या में है, जिससे व्यावहारिक प्रयासों में तेज़ी आएगी और हर निर्णय में बारीकी झलकेगी। सूर्य और बुध सिंह में रहकर खुद को साबित करने की स्थितियां बनेंगी। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कर्क राशि की महिलाओं का इस सप्ताह का राशिफल?

कर्क राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

कर्क राशि की अविवाहित महिलाओं के लिए यह सप्ताह पुराने मित्र से मिलने और रिश्ते में नई शुरुआत का संकेत है, खासकर रविवार को समझ का स्तर बढ़ेगा। मंगलवार को छोटी यात्रा में विशेष व्यक्ति से मिलने की संभावना है, जो पुरानी यादों से जुड़ा होगा। विवाहित या कमिटेड कर्क राशि की महिलाओं के लिए गुरुवार को बचपन की बातों से रिश्तों में ताजगी आएगी। शनिवार को जीवनसाथी से खास उपहार या सरप्राइज मिलेगा, लेकिन सप्ताह के मध्य में संवाद की कमी से गलतफहमी हो सकती है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

2 - 2025-08-22T154544.992

कर्क राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

कर्क राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह करियर में साझेदारी का है। सोमवार को किसी मित्र या पुराने सहकर्मी से बात करते हुए नया बिजनेस आइडिया मिल सकता है। बुधवार को ऑफिस में टीम के साथ सहयोग की शुरुआत होगी। जो महिलाएं किसी उद्यम में लगी हैं, वे शुक्रवार को निवेशक से मिल सकती हैं। मंगल की वजह से छोटी चीजों पर ध्यान देकर सफलता प्राप्त करना संभव होगा। शनिवार को किसी योजना की शुरुआत पर विचार करना ठीक रहेगा, लेकिन अंतिम निर्णय अगले सप्ताह लें।

कर्क राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से कर्क राशि की महिलाओं को इस सप्ताह खुद के लिए किए गए खर्च की जगह किसी बड़े लक्ष्य के लिए पैसे रोकने पड़ेंगे। मंगलवार को किसी ज़रूरी उपकरण या शिक्षा से जुड़ी चीज़ में निवेश का अवसर मिलेगा जो लंबी अवधि में लाभ देगा। शुक्रवार को किसी पुराने दोस्त की मदद से अप्रत्याशित वित्तीय लाभ मिलेगा। रविवार को कोई खर्च ऐसा सामने आएगा जिसे टालना मुश्किल होगा, लेकिन वो किसी करीबी के सपने से जुड़ा होगा।

कर्क राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य के लिहाज से कर्क राशि की महिलाओं को इस सप्ताह थकावट और अनिद्रा जैसी स्थितियों से जूझना पड़ सकता है। सोमवार को लगातार काम करने से शरीर जवाब देने लगेगा, इसलिए आराम के लिए समय निकालना जरूरी होगा। बुधवार को माइग्रेन या पीठ से जुड़ी समस्या उभर सकती है, जो लंबे समय से नजरअंदाज की जा रही है। शुक्रवार को दिनभर थकावट रह सकती है, विशेषकर जो महिलाएं घर और ऑफिस दोनों की ज़िम्मेदारी उठा रही हैं।

1 - 2025-08-22T154543.337

इसे भी पढ़ें: अगर आपकी राशि है कर्क, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव

कर्क राशि का साप्ताहिक उपाय (Cancer Weekly Remedies)

कर्क राशि की महिलाएं मंगलवार को शिवलिंग पर केवड़ा जल चढ़ाएं और चंदन का तिलक लगाएं। भाग्यशाली रंग चांदी जैसा सफेद है और भाग्यशाली अंक 2 है। शुक्रवार को चावल और मिश्री किसी कन्या को देना विशेष लाभ देगा।

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP