Aaj Ka Kark Rashifal 5 October 2025

Aaj Ka Kark Rashifal 5 October 2025: काम से लेकर पारिवारिक मसलों तक, पेंडिंग रह गई चीजें आज होंगी पूरी, देखें क्या है कर्क राशि का दैनिक राशिफल

आज आपको अपने बातचीत के तरीके, सोच और स्टाइल में बदलाव या नयापन लाने की ज़रूरत है। यह नयापन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। यह आपको अधिक प्रभावी बनाएगा।
Astrozindagi
Updated:- 2025-10-05, 07:41 IST

Kark Dainik Rashifal 5 October 2025: आज चंद्रमा कुंभ राशि में पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में है। दोपहर 3:03 बजे तक त्रयोदशी तिथि है और उसके बाद चतुर्दशी का प्रवेश होगा। गंड योग शाम 4:34 तक रहेगा, उसके बाद वृद्धि योग शुरू होगा। अपने स्टाइल, सोच और बातचीत की भाषा में नया पन लाना आज फायदेमंद रहेगा। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कर्क राशि की महिलाएं का आज का राशिफल?

आज कर्क राशि का प्रेम राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

कर्क राशि की महिलाएं आज रिश्तों को नए तरीके से देखने की कोशिश करें। आपके शब्दों का असर सामने वाले पर ज्यादा होगा, इसलिए बोलने से पहले एक बार सोचें। अगर किसी से बात लंबे समय से नहीं हो रही थी, तो आज खुद से शुरुआत करें। शादीशुदा महिलाएं अपने पार्टनर से जुड़ी कोई पुरानी बात दोबारा उठाएंगी तो बात बिगड़ सकती है, इसलिए नए टॉपिक पर फोकस करें। घर में बहन या बेटी से थोड़ी कहासुनी हो सकती है, लेकिन इसका हल प्यार से ही निकलेगा। 

Cancer Monthly Horoscope for December 2023 | LoveToKnow

आज कर्क राशि का करियर राशिफल (Cancer Career Horoscope Today)

काम को लेकर कर्क राशि की महिलाएं आज खुद को प्रेजेंटेशन मोड में पाएंगी। जो भी कहेंगी या दिखाएंगी, उसमें खुद की छवि को ध्यान में रखें। आज का दिन अपने प्रोफाइल, रेज़्यूमे या लिंक्डइन को अपडेट करने का है। जो महिलाएं जॉब ढूंढ रही हैं, उन्हें आज कोई नया तरीका या टेम्पलेट दिख सकता है जिससे कुछ बात आगे बढ़ सकती है। ऑफिस में आपकी छवि को लेकर कोई चर्चा हो सकती है, इसीलिए अपने शब्दों और मेल्स में सफाई रखें। 

यह भी पढ़ें: अगर आपकी राशि है कर्क, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव

आज कर्क राशि का आर्थिक राशिफल (Cancer Money Horoscope Today)

पैसों को लेकर कर्क राशि की महिलाओं को आज अपने खर्चे के अंदाज़ पर नजर डालनी चाहिए। जो तरीका आप अब तक अपना रही थीं, उसमें कुछ बदलाव की ज़रूरत है। आज अगर आप अपनी फाइनेंशियल इमेज को थोड़ा क्लासी और कंट्रोल में दिखाना चाहती हैं तो ऑनलाइन शॉपिंग से बचें और जरूरत की ही चीजें खरीदें। कोई पुरानी इंस्टॉलमेंट या सब्सक्रिप्शन जो अब इस्तेमाल में नहीं है, उसे बंद करने का समय है। घर में किसी को उधार देने का मन हो सकता है, लेकिन इस पर सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। 

Cancer Zodiac Sign: Nurturing Souls of the Zodiac

आज कर्क राशि की सेहत (Cancer Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य को लेकर कर्क राशि की महिलाएं आज अपने चेहरे, स्किन और बालों पर थोड़ा ध्यान दें। अचानक किसी चीज़ से स्किन पर रैश या खुजली हो सकती है, खासकर अगर आपने कोई नया प्रोडक्ट इस्तेमाल किया है। बालों में ड्रायनेस महसूस हो सकती है, इसलिए किसी तरह का एक्सपेरिमेंट न करें। फेस पर पिंपल्स या जलन जैसी चीज़ें परेशान कर सकती हैं, खासकर दोपहर के बाद। 

यह भी पढ़ें: Astrology Zodiac Signs: 12 राशियों के चिह्न सिर्फ पहचान नहीं, दर्शाते हैं ये दिव्य संकेत

आज कर्क राशि के उपाय (Cancer Remedies Today)

आज कर्क राशि की महिलाएं पुराने आईने या शीशे की चीज़ें घर से हटा दें या किसी को दान करें। दिन की शुरुआत में चंदन का तिलक माथे पर लगाएं और ‘ॐ सोमाय नमः’ मंत्र तीन बार बोलें। सफेद रंग पहनना आज आपके लिए शुभ रहेगा और लकी नंबर है 2

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचरके सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;