image

किसी की मृत्यु के बाद क्यों नहीं बनाया जाता हल्दी वाला खाना? जानें कारण

जब भी किसी घर में मृत्यु होती है, तो ऐसे में खाने में हल्दी का इस्तेमाल 13 दिन तक नहीं किया जाता है। आइए आर्टिकल में जानते हैं इसके पीछे का कारण।
Editorial
Updated:- 2025-07-08, 19:48 IST

जब भी किसी घर में मृत्यु होती है, तो वहां पर खाना नहीं बनता है। लेकिन कुछ दिनों तक खाना बिना हल्दी के बनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस जगह अशुभ चीज होती है वहां पर हल्दी का इस्तेमाल पूजा पूजा-पाठ के नहीं होता है। इसके पीछे सांस्कृतिक, धार्मिक और भावनात्मक कारण होते हैं। आइए आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं हल्दी खाने में क्यों इस्तेमाल नहीं होती है।

हल्दी का क्या होता है धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसा, हल्दी को शुद्धता, पवित्रता और शुभता का प्रतीक मानते हैं। इसलिए हल्दी को शुभ कार्यों में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मृत्यु एक अशुभ और शोकपूर्ण स्थिति होती है, ऐसे में हल्दी जैसे शुभ तत्व का प्रयोग वर्जित माना जाता है। इसलिए इसका सेवन भी घर में नहीं किया जाता है।

haldi

मृत्यु के घर पर क्यों नहीं बनता हल्दी का खाना

मृत्यु वाली जगह पर खाना वैसे नहीं बनता है। लेकिन दिन में एक बार खाना जरूर बनाया जाता है। इसमें हल्दी का इस्तेमाल नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय घर में सूतक लगा होता है। इससे परिवार में कोई भी व्यक्ति घर में हल्दी का खाना नहीं बनाता है। ऐसे में परिवार के लोगों को सादे और सात्विक खाने को खाना पड़ता है।

1 - 2025-07-08T162154.148

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं अर्थी के आस-पास क्यों खींची जाती है हल्दी से रेखा? पंडित जी से जानें

इन बातों का रखें ध्यान

  • हल्दी का इस्तेमाल शुभ कार्यों में होता है।
  • हल्दी को आप मृत्यु वाली जगह पर 13 दिनों तक इस्तेमाल न करें।
  • जब भी आप हल्दी को इस्तेमाल करें, तो सूतक या अशुभ चीजों का ध्यान रखें।
  • हल्दी को इस्तेमाल हमेशा स्वच्छता के साथ करें, तभी इसका फायदा होगा।
  • बिना किसी की राय के सूतक वाले घर में हल्दी का इस्तेमाल न करें। वरना वास्तु दोष लग सकता है।

arthi

इसलिए मृत्यु वाले स्थान पर हल्दी का इस्तेमाल नहीं होता है। इस जगह पर हवन पूजा के बाद हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि शुद्धता के साथ इसका इस्तेमाल खाने में किया जा सके। आप चाहें तो इसकी सही जानकारी पंडित से जान सकते हैं, ताकि आपको हल्दी के बारे में बता सके। साथ ही, इसे कैसे इस्तेमाल करना है उसके बारे में भी बता सके।

इसे भी पढ़ें: अचानक अर्थी गिरने का क्या मतलब है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik, Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;