jupiter and rahu ki yuti ka asar

गुरु और राहु के कुंडली में साथ आने से क्या होता है?

ग्रहों का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की दिशा और दशा यह तय करती है कि हमारे जीवन मं कैसी घटनाएं जन्म लेंगी। हालांकि यह घटनाएं शुभ भी हो सकती हैं और अशुभ भी हो सकती है। 
Editorial
Updated:- 2024-02-22, 16:30 IST

Rahu And Jupiter Conjunction: ग्रहों का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की दिशा और दशा यह तय करती है कि हमारे जीवन मं कैसी घटनाएं जन्म लेंगी। हालांकि यह घटनाएं शुभ भी हो सकती हैं और अशुभ भी हो सकती है। वहीं, अगर ग्रह युति करें तो इसका असर हमारे जीवन में कई बदलाव ला सकता है जो अच्छे और बुरे दोनों रूप में नजर आ सकते हैं। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि जब राहु और बृहस्पति की युति होती है तो उसका कैसा असर दिखाई देता है। 

बृहस्पति और राहु की युति से क्या होता है? 

jupiter and rahu ki yuti

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति ग्रह बुद्धि के कारक माने जाते हैं। बुद्धि, सफलता, शिक्षा, नौकरी, व्यापार आदि में शुभता के लिए गुरु ग्रह ही जिम्मेदार होते हैं। वहीं, राहु को पाप ग्रह माना गया है। राहु शुभता प्रदान करे तो रंक से राजा बना देता है और अशुभता लाये तो दरिद्रता में घेर लेता है।

यह भी पढ़ें: Planet Remedies: कुंडली में राहु और शुक्र के साथ होने से मिलते हैं ये लाभ

अगर कुंडली में बबृहस्पति राहु के साथ आएं तो शुभ और अशुभ दोनों परिणाम मिलते हैं। अगर गुरु ग्रह राहु के साथ कुंडली में एक ही स्थान पर हैं लेकिन गुरु ऊंची जगह हैं और राहु का स्थान नीच है तो इसका अर्थ होता है कि दोनों की युति से अच्छे परिणाम जीवन में आने वाले हैं।

jupiter and rahu conjunction

वहीं, अगर गुरु का स्थान नीच हो और राहु उच्चता में हो तो इसका अर्थ है कि यह युति घातक परिणाम लेकर आएगी। ऐसा कहा जाता है कि गुरु के ऊचें और राहु के नीचे होने से व्यक्ति के जीवन में अपार सफलता आती है। घर, परिवार, नौकरी, व्यापार आदि सभी शुभता का आगमन होता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: कुंडली में राहु और बुध के साथ आने से मिलता है ऐसा फल

इसके अलावा, अगर गुरु नीच स्थान पर और राहु ऊंचे स्थान पर हैं तो घर में भारी तंगी जन्म लेती है। घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लग जाती है और बुद्धि काम करना बंद कर देती है। व्यक्ति पद भ्रष्ट हो जाता है और गलत सांगत में पड़कर कुमार्ग की ओर चल देता है। अपना विनाश खुद ही करता है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर राहु और बृहस्पति के कुंडली में एक साथ आने से क्या लाभ या नुकसान होते हैं और किन बातों का रखना चाहिए ध्यान। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;