what does seeing cow outside home signifies

घर से निकलते ही दिख जाए गाय तो जानें इसका क्या है मतलब

हिन्दू धर्म में गाय को पूजनीय और मां समान माना गया है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में गौ से मिलने वाले कई संकेतों के बारे में भी बताया गया है। 
Editorial
Updated:- 2024-01-05, 12:36 IST

Seeing Cow At Home: हिन्दू धर्म में गाय को पूजनीय और मां समान माना गया है। गाय में देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि एक मात्र गौ की पूजा से सभी भगवानों की पूजा होती है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में गौ से मिलने वाले कई संकेतों के बारे में भी बताया गया है। इसी कड़ी में घर से बाहर निकलते ही गाय दिख जाए या घर के आंगन में या सामने बिना बुलाये अचानक गाय आ जाए तो इसके पीछे क्या संकेत हैं इस बारे में जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से। 

घर में गाय के आने का क्या है मतलब? 

what happened if we see cow outside home

अगर आपके घर के आंगन में या घर के सामने अचानक आपके बिना बुलाये गाय आ जाए त्यों यह बहुत शुभ माना जाता है। गाय (गाय के गोबर के उपाय) का घर आना सभी संकटों के दूर होने को दर्श्याता है। गाय अगर घर आ जाए तो यह इस बात का संकेत है कि घर में कोई नकारात्मकता है जिसे गौ माता दूर करने आई हैं।

यह भी पढ़ें: रास्ते में बछड़े को दूध पिलाती गाय को देखने का क्या है मतलब?

इसके अलावा, यह इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आपके घर में दिव्य ऊर्जा का निवास है। अगर गया घर आकर रंभाने लगे तो यह दिव्य ऊर्जा के होने का संकेत है। अगर गाय आपके घर आए तो उसे रोटी अवश्य खिलाएं। गाय का आपके घर की रोटी खाना बहुत शुभ और मंगलमय सिद्ध होगा।

what happened if we see cow at home

गाय जिसके घर की रोटी नहीं खाती है उसके लिए ऐसा माना जाता है कि उस व्यक्ति के घर में संकट आने वाला है। वहीं, जिसके घर की रोटी खा ले समझिये उस घर के संकट गाय ने हर लिए हैं। इसके अलावा, कई बार घर से बाहर निकलते ही गाय दिख जाती है। इसके पीछे भी कई संकेत मौजूद हैं। 

यह भी पढ़ें: Cow Remedies: घर में मौजूद कैसा भी दोष दूर भगाएगी गाय, जानें ये अचूक उपाय

गाय का घर से बाहर निकलते ही दिखना भी शुभ होता है लेकिन अगर गाय बैठी दिखे तो यह इस बात का संकेत है कि आपके घर धन का आगमन होगा और धन (धन लाभ के उपाय) रुकेगा भी। वहीं, गाय का चलते हुए दिखना रुके हुए काम का पूरा होना माना जाता है। गाय का खड़े हुए दिखना कर्ज मुक्ति का संकेत है। 

यह विडियो भी देखें

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि घर से बाहर निकलते ही अगर गाय दिख जाए तो इसका क्या मतलब है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;