ramayan path on valmiki jayanti hindi mein

Valmiki Jayanti 2023: कब है वाल्मीकि जयंती? जानें इस दिन रामायण पाठ करने के लाभ और महत्व

महर्षि वाल्मीकि के बारे में कहा जाता है कि वह पहले डाकू हुआ करते थे लेकिन बाद में उन्होंने राम भक्ति अपनाकर ऋषि जीवन का अनुसरण करने का निर्णय लिया। 
Editorial
Updated:- 2023-10-23, 12:44 IST

Valmiki Jayanti Puja: महर्षि वाल्मीकि को हिन्दू धर्म में श्रेष्ठ गुरु माना गया है। वाल्मीकि ऋषि के कारण ही रामायण ग्रंथ का उद्गम हुआ और जन-जन तक राम लीला का सार पहुंचा। महर्षि वाल्मीकि के माध्यम से ही श्री राम कथा रामायण के रूप में आज भी लोगों का उद्धार कर रही है।

महर्षि वाल्मीकि के बारे में कहा जाता है कि वह पहले डाकू हुआ करते थे लेकिन बाद में उन्होंने राम भक्ति अपनाकर ऋषि जीवन का अनुसरण करने का निर्णय लिया। महर्षि वाल्मीकि के जन्मोत्सव को वाल्मीकि जयंती के रूप में मनाया जाता है और इस दिन इनकी पूजा भी होती है। 

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि वाल्मीकि जयंती के दिन रामायण का पाठ अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ राम कृपा प्राप्त होती है बल्कि कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ का महत्व और उससे जुड़े लाभ। 

वाल्मीकि जयंती 2023 रामायण पाठ का महत्व और लाभ 

ramayana path on valmiki jayanti in hindi

वाल्मीकि जयंती के दिन रामायण पाठ जरूर करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन रामायण का पाठ करने से वाल्मीकि ऋषि के सभी दिव्य गुण व्यक्ति में संचारित होने लगते हैं। इसके अलावा,वाल्मीकि ऋषि श्री राम औरमाता सीता के प्रिय और आदरणीय थे। 

यह भी पढ़ें: Sharad Purnima 2023 Date: इन 4 शुभ योगों में शरद पूर्णिमा का संयोग, जानें मुहूर्त और महत्व

ऐसे में इनकी पूजा करने से और वाल्मीकि जयंती के दिन रामायण का पाठ करने से श्री राम और माता सीता की विशेष कृपा मिलती है। संपूर्ण परिवार पर प्रभु श्री राम और माता सीता का आशीर्वाद बना रहता है और घर में सुख-समृद्धि, संपन्नता एवं शांति का वास होता है। 

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2023: भरणी नक्षत्र में लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल का समय

यह विडियो भी देखें

वाल्मीकि जयंती के दिन रामायण का पाठ करने से व्यक्ति और उसके परिवार के सभी लोगों के जीवन से संकटों का नाश होता है। साथ ही, इस दिन रामायण का अखंड पाठ हवन के साथ करने से हनुमना जी (हनुमान जी की पत्नी का नाम) का साथ व्यक्ति और उसके परिवार को आजीवन के लिए मिलता है।    

 

आप भी वाल्मीकि जयंती के दिन रामायण का पाठ कर सकते हैं और श्री राम की कृपा पा सकते हैं। इस लेख के माध्यम से आप वाल्मीकि जयंती के दिन रामायण पाठ का महत्व एवं लाभ भी जान सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;