EASY TIPS To decorate tulsi plant

Tulsi Vivah के दिन कैसे सजाएं पौधा, माता हो जाएंगी प्रसन्न

Easy Tips To Decorate Tulsi: इस अनुष्ठान के दौरान तुलसी के चारों ओर दीपक जलाकर पूजा करने की प्रथा है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-24, 11:56 IST

Tulsi Vivah 2023: इस साल तुलसी विवाह 24 नवंबर को मनाया जाने वाला है।  इस पर्व को लेकर हर घर में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। भारतीय संस्कृति एवं परंपरा में तुलसी का बेहद खास स्थान है।  तुलसी को बहुत ही शुभ माना जाता है।

इसलिए आपको भारत में लगभग हर घर में तुलसी का पौधा जरूर देखने को मिलेगा। देशभर में तुलसी विवाह बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। माना जाता है कि तुलसी विवाह से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। तुलसी विवाह एकादशी से पूर्णिमा के बीच होता है। 

कैसे सजाएं तुलसी का पौधा (How To Decorate Tulsi For Tulsi Vivah 2023)

How To Decorate Tulsi For Tulsi Vivah

इस दिन महिलाएं तुलसी माता को बिल्कुल अपने घर की लक्ष्मी की तरह सजाती हैं। वह माता के विवाह के दिन  घर के आंगन को रंगोली से सजाती है और पौधे को भी बिल्कुल स्त्री का रूप देती हैं। 

आज के इस आर्टिकल में हम ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानेंगे कि कैसे आप  तुलसी विवाह के दिन तुलसी पौधे को सजा सकते हैं।  

decorate tulsi plant on tulsi vivah

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने घर के आंगन में एक चौकी पर तुलसी का पौधा रखना है। ऐसा इसलिए क्योंकि चौकी पर रखकर तुलसी का पौधा सजाना काफी आसान रहेगा। 
  • ध्यान रखें कि आपको तुलसी पौधे को बिल्कुल ऐसे सजाना है, जैसे आप माता रानी को सजा रहे हैं। इसलिए साज सज्जा की सामग्री की आवश्यकता होगी। 

इसे भी पढ़ें- Tulsi Vivah Rangoli Design 2023: तुलसी विवाह के दिन रंगोली से सजाएं अपना आंगन, ये रहे सिंपल और खूबसूरत डिजाइन

 

easy tips to decorate tulsi

  • सज्जा की सामग्री में आपको साड़ी, चूड़ियां, सिंदूर, कमर बंद, हार और  चुनरी की जरूरत होगी। ध्यान रखें कि यह सभी चीजें बिल्कुल नई होनी चाहिए। आपको माता को सजाने के लिए कोई भी यूज किया हुआ सामान नहीं प्रयोग में लाना है। वरना आपको पाप लग सकता है। 
  • इसके बाद आप सारी को पिन की मदद से तुलसी के पौधे पर लपेटना है। साड़ी काफी बड़ी होती है। इसलिए आप मार्केट से दुपट्टा भी खरीद सकती हैं या सूट में प्रयोग होने वाले दुपट्टे में भी तुलसी माता के पौधे को सजाने में काम आएंगे। 

इसे भी पढ़ें- Tulsi Vivah 2023 : तुलसी विवाह के दिन चावल के इन उपायों को आजमाएं, सभी कार्यों में मिल सकती है सफलता

 

  tulsi decorate with saree

  • ध्यान रखें कि आप लाल, पीले और गुलाबी रंग ही माता को साड़ी के तौर पर पहनाएं। 
  • इसके बाद आप एक अलग दुपट्टा माता के सर पर सजाएं। 
  • तुलसी के पौधों की पत्तियों में आप चूड़ियां रखें।
  • आपको साड़ी तुलसी पौधे के गमले पर लपेटना है, तभी आप ढंग से माता को सजा पाएंगे। 
  • अंत में आप हाल चढ़ाएं। इस तरह तुलसी विवाह के दिन माता बिल्कुल दुल्हन की तरह सुंदर लगेंगी। 

  • इसके बाद आप माता के आगे रंगोली डिजाइन बनाएं और फिर पूजा करें। 
  • अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
  • साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

 

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

Image Credit- Freepik, Insta

Image Credit- Freepik, Insta

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;