Things to keep in mind while doing bhajan Kirtan ()

क्या आप भी घर में करते हैं भजन-कीर्तन, इन बातों का रखें खास ध्यान

हिंदू धर्म में भजन-कीर्तन कराने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है। आइए भजन-कीर्तन के नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-08-08, 23:00 IST

सनातन धर्म में भजन-कीर्तन करना सौभाग्य की बात मानी जाती है। इसकी परंपरा सदियों से चली आ रही है। हर छोटी-बड़ी खुशी और मांगलिक कार्यों में लोग भजन-कीर्तन कराते हैं। इसे बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस भी घर में भजन-कीर्तन होता है। उस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही घर में धन लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। लेकिन इसका लाभ तभी मिलता है, जब भजन-कीर्तन के दौरान कुछ नियमों का ध्यान रखा जाए। अगर आप घर में भजन-कीर्तन कराते हैं, तो आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से नियम के बारे में जानते हैं। 

भजन-कीर्तन के लिए दिशा का रखें ध्यान

ntjrt kirtan x  March

घर में भजन-कीर्तन के लिए पूर्व या उत्तर दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। पूर्व दिशा को सूर्यदेव की दिशा माना जाता है, जो ज्ञान और प्रकाश के प्रतीक हैं। भजन-कीर्तन करते समय इस दिशा की ओर मुख करके बैठने से मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और एकाग्रता बढ़ती है। इसके अलावा उत्तर दिशा को देवताओं की दिशा माना जाता है। इस दिशा की ओर मुख करके भजन-कीर्तन करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है और मन शांत होता है। इसलिए घर में भजन-कीर्तन करा रहे हैं, तो दिशा का खास ध्यान रखें। 

भजन-कीर्तन से पहले स्थापित करें भगवान गणेश की प्रतिमा

अगर आप घर में भजन-कीर्तन करने जा रहे हैं, तो सबसे पहले घर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। बता दें, भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के रूप में जाना जाता है। उनका मानना है कि वे किसी भी बाधा या विघ्न को दूर करते हैं। भजन-कीर्तन से पहले उनकी प्रतिमा स्थापित करने से किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं आती है।  भगवान गणेश को शुभ शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। उनका पूजन करने से किसी भी कार्य की शुरुआत शुभ और सफल होती है।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - अधिक पूजा-पाठ करने वाले लोग क्यों रहते हैं परेशान

भजन-कीर्तन की शुरुआत में उनकी पूजा करने से यह सुनिश्चित होता है कि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो। भगवान गणेश को बुद्धि और ज्ञान का देवता भी माना जाता है। उनका मानना है कि वे ज्ञान और समझ प्रदान करते हैं। भजन-कीर्तन से पहले उनकी प्रतिमा स्थापित करने से यह सुनिश्चित होता है कि सभी को भगवान का आशीर्वाद मिले। भगवान गणेश को भक्ति और समर्पण का प्रतीक भी माना जाता है। उनका पूजन करने से भक्ति और समर्पण की भावना बढ़ती है।

इसे जरूर पढ़ें - Puja Ka Asan: पूजा के आसन को लेकर कहीं आप भी तो नहीं करते ये भयंकर गलती

भजन कीर्तन से पहले जलाएं घी का दीपक 

deepak

भजन-कीर्तन से पहले घी का दीपक अवश्य जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। साथ ही दीपक को ज्ञान, शुभता, और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। भजन कीर्तन से पहले घी का दीपक जलाने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;