ऐश्वर्या राय हाथ में पहनती हैं 'V' आकार की अंगूठी, ज्योतिष में क्या है इसका महत्व

हम जो भी आभूषण पहनते हैं उनका हमारे जीवन के लिए कुछ खास महत्व भी हो सकता है। हाथों को सजाने के लिए अंगूठी पहनी जाती है और अलग तरह की अंगूठियां आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकती हैं। 

 

what is the significance of v shaped ring in astrology
what is the significance of v shaped ring in astrology

बॉलीवुड सितारों का फैशन किसी से भी अछूता नहीं है। जहां एक तरफ ये कपड़ों से स्टाइल आइकॉन बनते हैं, वहीं कभी कोई विशेष आकार का ब्रेसलेट या अंगूठी पहने हुए भी नजर आते हैं। ऐसे ही बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक और सुंदरी रह चुकी ऐश्वर्या राय न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि अपने फैशन के लिए भी सबकी चाहती हैं। न सिर्फ युवा बल्कि टीनेज लड़कियां भी उनके फैशन को फॉलो करती हैं।

जब आप ऐश्वर्या के फैशन स्टाइल को करीब से फॉलो करते हैं तो आपको उनके हाथ में 'V' आकार की अंगूठी दिखाई देगी। ऐसा हो सकता है कि ये सिर्फ उनके फैशन का एक तरीका हो, लेकिन अगर हम इसके ज्योतिष महत्व की बात करें तो ये अंगूठी कुछ ख़ास मानी जाती है। यही नहीं कुछ संस्कृतियों में ये शादीशुदा होने की एक निशानी के रूप में भी देखी जाती है। ऐश्वर्या की इस खास अंगूठी के बारे में जानने के लिए हमने सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से बात की। आइए यहां जानें इस विशेष आकार की अंगूठी के बारे में विस्तार से।

V-आकार की अंगूठी बंट समुदाय की विवाहित महिलाएं पहनती हैं

v shaped ring significance

ऐश्वर्या राय जो V-आकार की अंगूठी पहनती हैं उसे वैंकी रिंग या वडुंगिला भी कहा जाता है। बंट समुदाय में एक विवाहित महिला के जीवन में यह अंगूठी बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि यह उसकी वैवाहिक स्थिति के बारे में बताती है।

इस विशेष समुदाय में अपनी शादी के दिन, दुल्हन को वडुंगिला या वंकी अंगूठी से सजाया जाता है। दुल्हन के पैतृक घर की एक महिला रिश्तेदार उसे यह देती है। यह उसकी भाभी या चाची हो सकती है।

इस अंगूठी को उतना ही महत्वपूर्ण माना जाता है जितना अन्य परंपराओं में शादी के बाद मंगलसूत्र पहनना जरूरी होता है। मान्यता है कि यह अंगूठी वैवाहिक जीवन की किसी भी समस्या से बचाती है और वैवाहिक जीवन में सौहार्द्र बनाए रखती है।

इसे जरूर पढ़ें: सगाई की अंगूठी लड़कियां बाएं हाथ की अनामिका उंगली में ही क्यों पहनती हैं, जानें इसके कारण

V-आकार की अंगूठी लकी चार्म की तरह काम करती है

why celebs wear v shaped ring

सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी जी बताते हैं कि V-आकार की अंगूठी समृद्धि का प्रतीक मानी होती है। दिखने में स्टाइलिश होने की वजह से ये सेलेब्रिटी की पसंद हो सकती है, लेकिन इसे लोग गुड लक की तरह भी पहनते हैं।

इस अंगूठी को लकी चार्म माना जाता है। यह कहा जाता है कि जोई इस अंगूठी को धारण करता है उसके जीवन में भाग्य आकर्षित होता है और हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। ऐसा भी हो सकता है कि ऐश्वर्या राय इसे एक फैशन सिंबल की तरह ही कैरी करती हों, लेकिन कुछ लोग इसे लकी चार्म मानते हैं और दाहिने हाथ की रिंग फिंगर में पहनते हैं। मुख्य रूप से महिलाएं ये अंगूठी पहनती हैं।

V-आकार की अंगूठी राजशाही का प्रतीक

v shaped ring benefits

V-आकार की वैंकी अंगूठी तब से राजशाही का प्रतीक बन गई जब दक्षिण भारत के शाही परिवारों की राजकुमारियों ने शादी के दौरान इसे पहनना शुरू कर दिया। वंकी अंगूठी नागा उपासकों का प्रतीक भी है क्योंकि अंगूठी सांप के उभरे हुए सिर का प्रतिनिधित्व करती है। बंट समुदाय का मानना है कि अंगूठी युवा दुल्हन या विवाहित महिलाओं की रक्षा करते हुए अवांछित बाधाओं को दूर करती है।

इसे जरूर पढ़ें: क्यों शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन पहनाते हैं एक-दूसरे को अंगूठी, जानें महत्व

दुल्हन को बुरी नजर से बचाती है V-आकार की अंगूठी

दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में शादी के बाद महिलाएं ये अंगूठी पहनती हैं, इसे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी अलग-अलग नामों से जाना जाता है, लेकिन इसका विशेष महत्व होता है।

चूंकि ऐश्वर्या भी कर्नाटक के बंट समुदाय से हैं और यहां मातृसत्तात्मक प्रणाली का पालन किया जाता है, इसी वजह से वडुंगिला या V-आकार की अंगूठी उनकी सांस्कृतिक विरासत का एक अभिन्न अंग मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि यह दुल्हन को किसी भी तरह की बुरी नजर से बचाती है।

V-आकार की अंगूठी को बड़ों का आशीर्वाद माना जाता है

v shaped ring of Aishwarya

V-आकार की अंगूठी को विवाह के दौरान पहनती है तो यह न केवल सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, बल्कि यह बड़ों के आशीर्वाद के रूप में भी पहनी जाती है। जब दुल्हन इस विशेष आकार की अंगूठी पहनती है, तो इसे विवाह के सफल और सुखमय जीवन के आशीर्वाद के रूप में देखा जाता है।

यह विश्वास किया जाता है कि यह अंगूठी दुल्हन के वैवाहिक जीवन में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि लाएगी। विवाह के समय V-आकार की अंगूठी का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसे पहनकर दुल्हन को नए जीवन में आगे बढ़ने का समर्थन बढ़ता है। इस अंगूठी को पहनने का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी है, जो इसे केवल एक आभूषण ही नहीं बल्कि एक ज्योतिष प्रतीक के रूप में भी सामने लाता है। इस आकार की अंगूठियां न केवल सौभाग्य और आशीर्वाद का प्रतीक होती हैं, बल्कि प्रेम और प्रतिबद्धता का भी प्रतिनिधित्व करती हैं।

ऐश्वर्या राय की V-आकार की अंगूठी भले ही उनके लिए एक फैशन सिंबल क्यों न हो, लेकिन ज्योतिष भी इसके बारे में कई बातें बताता है। आपकी इस बारे में क्या राय है? आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images:Instagram

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP