ज्योतिष के अनुसार, जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में गोचर करता है, तो इन पांच दिनों की अवधि को पंचक कहा जाता है। इन पांच नक्षत्रों के समूह को ही पंचक के नाम से जाना जाता है। पंचक के दौरान कुछ विशेष कार्यों को वर्जित माना जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इन कार्यों को करने से अशुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। आपको बता दें, सावन महीने में पड़ने वाले पंचक को रोग पंचक के नाम से जाना जाता है। रोग पंचक तब लगता है जब पंचक की शुरुआत रविवार से होती है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, रोग पंचक को स्वास्थ्य और बीमारी से जोड़ा जाता है। अब ऐसे में इस दौरान किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
धार्मिक मान्यतओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि रात में या पंचक जैसे अशुभ समय में नमक का दान करने से घर में दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। मां लक्ष्मी के रुष्ट होने की भी आशंका रहती है। रोग पंतक में नमक का दान करना शुभ नही माना जाताी है। कहते हैं कि अगर दान लेने वाले व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा हो तो वह दान देने वाले को भी प्रभावित कर सकती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लोहा शनिदेव की धातु मानी जाती है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, और इस दौरान लोहे का दान करने से शनि के अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। यह घर में दरिद्रता ला सकता है और आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता है। ऐसा माना जाता है कि सावन में लोहे का दान करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में कलह-क्लेश बढ़ सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - सावन 2025 में पंचक हो चुके हैं शुरू, न करें ये 6 बड़ी गलतियां... जानें इस दौरान कौन से उपाय करें
यह विडियो भी देखें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पंचक के दौरान चारपाई बनवाने या बुनवाने से संकट आ सकता है। पारिवारिक जीवन में परेशानियां ला सकता है। इस पंचक में शारीरिक और मानसिक कष्टों की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे समय में चारपाई का दान या निर्माण करना इन कष्टों को और बढ़ा सकता है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें।
इसे जरूर पढ़ें - क्या पंचक में पूजा करना है शुभ? जानें सही नियम और महत्व
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।