personality according to toe shape

Personality Traits: पैर के अंगूठे का आकार बता सकता है आपकी पर्सनैलिटी का राज

आपके शरीर के किसी भी हिस्से से आपके व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष एक ऐसी युक्ति है जो आपके भविष्य के बारे में भी कई बातें बता सकती है।   
Editorial
Updated:- 2024-06-24, 11:36 IST

हर व्यक्ति का स्वभाव एक-दूसरे से अलग होता है और उसके अनुसार ही वह  व्यक्ति हाव-भाव रखता है। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि किसी भी व्यक्ति के शरीर की बनावट से उसके व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। यही नहीं, शरीर के किसी भी हिस्से से आपकी पर्सनैलिटी जानी जा सकती है। ज्योतिष को किसी भी व्यक्ति के भीतर के रहस्यों को जानने के लिए एक कारगर युक्ति के रूप में देखा जाता है।

जिस तरह हमारे शरीर पर किसी भी जगह मौजूद तिल या हथेलियों की रेखाएं हमारे व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताती हैं, उसी तरह आपके पैरों की उंगलियों और अंगूठे का आकार भी हमारे व्यक्तित्व के बारे में पता लगाने में हमारी मदद कर सकता है।

आपने कई बार लोगों के पैर के अंगूठे के अलग-अलग आकार देखे होंगे। किसी का अंगूठा पहली उंगली से बड़ा तो किसी का छोटा होता है, किसी का गोल आकार का होता है तो किसी और का अन्य आकारों का। दरअसल, आपके पैर के अलग आकारों में भी आपके व्यक्तित्व का राज छिपा होता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें, पैर के अंगूठे के आकार से पर्सनैलिटी।

पैर का अंगूठा बाकी उंगलियों से बड़ा 

अगर आपके पैर का अंगूठा आपके पैर की अन्य उंगलियों से बड़ा है, तो आप स्वभाव से क्रिएटिव  हैं और सोचने-समझने की अच्छी क्षमता रखते हैं। आप उन लोगों में से एक हैं जो हर एक चीज को  अलग नजरिया से देखते हैं और कोई भी काम बहुत ज्यादा क्रिएटिविटी से करते हैं। ये जल्दी किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानते हैं और सफलता के लिए अपना पूरा प्रयास करते हैं। आप उन लोगों में से हैं जो सोचने की अधिक क्षमता रखते हैं और आपकी कल्पना शक्ति भी बहुत अच्छी होती है। ऐसे लोगों में लीडरशिप की क्षमता होती है और ये एक नेता के रूप में काम करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: आपकी उंगलियों का आकार बता सकता है आपकी पर्सनैलिटी, जानें कैसे

पैर का अंगूठा दूसरी उंगली से छोटा 

personality traitsaccording to toe

जिनके पैर का अंगूठा उनकी दूसरी उंगली से छोटा है तो इसे ग्रीक पैर कहा जाता है। अगर आपके पैर की भी ऐसी आकृति है, तो आप हमेशा शिक्षा में आगे रहते हैं और करियर में सफलता हासिल करने के लिए अपना पूरा प्रयास करते हैं।

आप उनमें से हैं जो स्वाभाव से चंचल होते हैं, लेकिन अपनी किसी भी बात को दृढ़ता से निभाते हैं। आपके सामने लक्ष्य कितना भी बड़ा क्यों न हो, लेकिन आप उसे आसानी से अपनी कुशल रणनीति से हासिल कर सकते हैं। आपकी दृढ इच्छा शक्ति बहुत प्रबल होती है और आपको हमेशा एक ऊंचा पद हासिल करने में मदद करती है।

यह विडियो भी देखें

जिसके पैर के अंगूठे की भी ऐसी आकृति होती है वह स्वभाव से बहुत सक्रिय और स्पोर्टी होता है। वे हमेशा नए साहसिक कार्यों को करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग बहुत रचनात्मक भी होते हैं और उनमें नेतृत्व के ऐसे गुण होते हैं जो किसी और में नहीं होते हैं। सौंदर्य की दृष्टि से बात करें तो वे कुछ हद तक भावुक भी होते हैं, लेकिन उस भावना को खुलकर दिखाना पसंद नहीं करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: अगर पैर की दूसरी उंगली अंगूठे से बड़ी है तो क्या होता है इसका मतलब?

पैर का अंगूठा और दूसरी उंगली का बराबर होना

जिन लोगों के पैर के अंगूठे और दूसरी उंगली की लंबाई बराबर होती है, वे स्वभाव से दूरदर्शी होते हैं। इस विशेषता के कारण, वे आने वाली किसी भी परिस्थिति को पहले से ही समझने में सक्षम होते हैं।

ऐसे लोग किसी भी परिस्थिति में सामान्य और शांत रहना जानते हैं। चाहे कितनी भी बड़ी समस्या आ जाए, वे हार नहीं मानते हैं और डटकर सामना करते हैं। उनकी दूरदर्शिता और संयमित स्वभाव उन्हें मुश्किल समय में भी साहसिक बनाए रखता है, जिससे वे सफलता प्राप्त करने में सक्षम होते हैं।

पैर का अंगूठा अन्य उंगलियों के बराबर होना 

toe shape personality

जिन लोगों के पैर का अंगूठा अन्य उंगलियों के बराबर होता है उसे पीज़ेंट टो कहा जाता है। ऐसे अंगूठे वाले लोग मानसिक स्वास्थ्य को खराब किए बिना या तनावग्रस्त हुए बिना अपने लक्ष्य प्राप्त करने में सक्षम होते हैं।

इसके अलावा, पीजेंट टो वाले लोग सबसे अधिक विचारशील होते हैं। वे दूसरों को व्यावहारिक सलाह देते हैं और उनकी राय असाधारण होती है। यह भी कहा जाता है कि प्यार के मामले में ये काफी ईमानदार और वफादार होते हैं। ये जिसके साथ भी रिश्ते में आते हैं उसे आखिरी दम तक निभाते हैं। ये लोग अपने मानसिक स्वास्थ्य को खराब किए बिना या तनावग्रस्त हुए बिना अपने लक्ष्य प्राप्त करने में सक्षम होते हैं।

अगर आपके पैर के अंगूठे का आकार भी इनमें से कोई भी है, तो आप अपने व्यक्तित्व के बारे में यहां जान गए होंगे। हालांकि, ऐसा हमेशा ऐसा जरूरी नहीं है कि ऐसे सभी लोगों का स्वभाव उनके अंगूठे के आकार पर ही निर्भर हो।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images:Freepik.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;