Padmanabhaswamy Temple: पद्मनाभस्वामी मंदिर के सातवें दरवाजे का क्या है रहस्य?

भारत का एक ऐसा मंदिर है। जिसके सभी दरवाजे कई रहस्यों को बयां करते हैं। आइए इस लेख में पद्मनाभस्वामी मंदिर के बारे में जानते हैं। 

Padmanabhaswamy Temple seventh door mystery

भारत का एक ऐसा मंदिर जो अपने रहस्य के लिए जाना जाता है। इस अनोखी खासियत के चलते यह पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। इन्हीं में से एक पद्मनाभस्वामी मंदिर भी शामिल है। यह भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है। यह मंदिर अपने रहस्यों के लिए जाना जाता है। बता दें, पद्मनाभस्वामी मंदिर भारत के केरल राज्य के तिरुवनंतपुरम में स्थित भगवान विष्णु का प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर है। यह मंदिर 8वीं शताब्दी का है और इसका निर्माण त्रावणकोर के राजाओं ने करवाया था। मंदिर द्रविड़ वास्तुकला का शानदार नमूना दर्शाता है और इसके गर्भगृह में भगवान विष्णु की विशाल प्रतिमा है जो 'शेषनाग' पर लेटी हुई है। यह मंदिर अपनी समृद्ध धार्मिक परंपराओं और अद्भुत वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यह भारत के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक है और हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। पद्मनाभस्वामी मंदिर में कुल 7 दरवाजें हैं। जिनमें सातवां दरवाजा बेहद खतरनाक मानी जाती है। यहां के पंडितों का कहना है कि इस सातवें दरवाजे के खुलने पर कलयुग का अंत हो जाएगा। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि पद्मनाभस्वामी मंदिर के बारे में जानते हैं।

पद्मनाभस्वामी मंदिर की खासियत क्या है?

fdbaffdcd x

पद्मनाभस्वामी मंदिर केरल के त्रिवेंद्रम में स्थित है। यह मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक माना जाता है। मंदिर के खजाने में हीरे, सोने के गहने और सोने से बनी मूर्तियां हैं। ऐसा कहा जाता है कि मंदिर की 06 तहखानों में 20 अरब डॉलर की संपत्ति है। मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति सोने से बनी है। मूर्ति की लगभग कीमत 500 करोड़ रुपये है। इसके अलावा भगवान के पास हजारों सोने की जंजीरें भी हैं। भगवान का पर्दा ही 36 किलोग्राम सोने का है।

पद्मनाभस्वामी मंदिर के 6 दरवाजों का रहस्य

Padmanabhaswamy temple  x

पद्मनाभस्वामी मंदिर के गुप्त तहखाने में अपार धन छिपा हुआ है। मंदिर में कुल 7 तहखाने हैं। हर तहखाने से जुड़ा एक दरवाजा है। बता दें, साल 2011 में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक के बाद एक छह तहखाने खोले गए थे। जिसमें अपार खजाना है। इसमें कुल मिलाकर 1 लाख करोड़ से भी ज्यादा कीमत में सोने और हीरे का आभूषण मिले। जिसे मंदिर ट्रस्ट के पास रख दिए गए हैं।

इसे जरूर पढ़ें - भगवान विष्णु को क्यों कहा जाता है पद्मनाभस्वामी?

क्या है सातवें दरवाजे का रहस्य

padmanabhaswamy temple th door

6 दरवाजों को खोलने के बाद सातवें दरवाजे को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। जिसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उस दौरान इस मामले को लेकर सातवें दरवाजे को खोलने पर रोक लगा दी। मंदिर का सातवां दरवाजा लकड़ी का बनी हुआ है। इस दरवाजे पर नाग की एक आकृति भी बनी है। ऐसा माना जाता है कि इस दरवाजे की रक्षा खुद भगवान विष्णु के अवतार शेषनाग कर रहे हैं। इस दरवाजे को खोलने से कोई भी अनहोनी हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - जानें केरल के श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर के दरवाजे के पीछे आखिर क्या है रहस्य

सातवें दरवाजे खोलने के लिए है खास मंत्र

   vault b

ऐसा माना जाता है कि मंदिर के इस सातवें दरवाजे को कुछ खास मंत्रों के उच्चारण से बंद किया गया था। जिसके कारण अब इसे नहीं खोला जा सकता है। दरवाजे पर बनी सांपों की आकृति को देखकर विशेषज्ञों का कहना है कि इसे नाग पाशम जैसे मंत्र से बांधा गया है। अब गरुड़ मंत्र के उच्चारण से ही इस दरवाजे को खोला जा सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- herZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP