हिंदू धर्म के अनुसार धनतेरस का दिन भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे खास दिन होता है। इस दिन अगर आपको उनका आशीर्वाद मिला तो आपका परिवार धन-धान्य और समृद्धि से भर जाएगा। कहते हैं कि इस दिन अगर आप भगवान कुबेर को कुछ खास चीजें चढ़ाएंगे, तो कुबेर देवता प्रसन्न हो जाएंगे।
धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के साथ-साथ आपको भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के भी उपाय जानने चाहिए।
कुबेर देवता को पीले रंग का भोग अर्पित किया जाता है। अगर आप उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं, तो भोग में पीले रंग का लड्डू, पीले रंग की मिठाई या केसर से बनी खीर अर्पित कर सकते हैं।
क्योंकि भगवान को पीले रंग का भोग चढ़ाया जाता है, इसलिए इसमें हल्दी का भी विशेष महत्व है। आप कुबरे देवता के सामने, हल्दी में पानी या घी मिलाकर जमीन पर स्वास्तिक बनाएं। ऐसा करना आपके परिवार के लिए शुभ माना जाता है।
कमलगट्टा का हिंदू धर्म में अधिक महत्व होता है। हर शुभ कार्य में इसका प्रयोग किया जाता है। यह कुबेर देवता के साथ-साथ माता लक्ष्मी को भी प्रसन्न करने के लिए शुभ होता है। धन की प्राप्ति के लिए आप कमलगट्टा का उपाय कर सकती हैं।
दूर्वा एक तरह का घास होता है, जो पूजा में इस्तेमाल किया जाता है। कहते हैं कि भगवान कुबेर को दूर्वा चढ़ाने से सभी तरह के सुख और संपदा में वृद्धि होती है। लेकिन अगर आप इसे धनतेरस के दिन भगवान को चढ़ाते हैं, तो आपके घर की पैसों की समस्या भी कम हो जाती है।
यह विडियो भी देखें
धनतेरस के दिन आपकी पूजा की थाली में नारियल का होना जरूरी है। लेकिन ध्यान रखें कि नारियल टूटा हुआ यानी खंडित नहीं होना चाहिए। आपको पूजन के दौरान नारियल को लाल वस्त्र में इस प्रकार लपेट कर रखना चाहिए जिससे उसका आगे का भाग दिखाई दे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।