वर्ष का आठवां महीना अगस्त अपने साथ नई सौगात लेकर आ रहा है। यह महीना कई लिहाज से बहुत खास है। जहां कुछ मूलांकों के लोगों के लिए इस माह चुनौतियां है वहीं कुछ के लिए आराम और मजे का समय है। अपने अंक के आधार पर आप भी जा सकती हैं कि आपके लिए यह माह कैसा होने वाला है। इस माह की सारी भविष्यवाणियां न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शेफाली गर्ग से हुई बातचीत और उनकी गणना के आधार पर बताई गई हैं।
मूलांक गणना की संक्षिप्त हाइलाइट्स -
- मूलांक 3, 5, 6, 8 के लिए अगस्त 2025 शुभ और प्रेरणादायक रहेगा।
- मूलांक 1, 2, 4, 7, 9 को इस माह मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं।
- मूलांक 3 और 5 अपने रचनात्मक गुणों और संवाद में सुधार कर अपने सीनियर्स का दिल जीत लेंगे।
- मूलांक 6 और 8 को आर्थिक लाभ होगा। करियर में भी उन्नति हो सकती है।
- मूलांक 8 वालों को इस माह विशेष रूप से धैर्य बनाकर रखना चाहिए।
अगर आप विस्तार से जानना चाहती हैं कि आपके मूलांक में इस माह क्या आया है, तो न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शेफाली द्वारा की गईं भविष्यवाणियों को नीचे पढ़ें-
मूलांक 1 (जन्म तिथि: 1, 10, 19, 28)
1 अंक सूर्य का प्रतिनिधत्व करता है। यह महीना आपके लिए विशेष है क्योंकि सूर्य अपनी ही राशि सिंह में गोचर करने वाला है। आपको नए अवसर मिलेंगे, आपको अच्छा महसूस होगा, नई जिम्मेदारियां आपको मिलेंगी। कुदरत इस पूरे महीने आपकी मदद करेगी। अगर आप बिजनेस करती हैं, तो आपको इसमें लाभ होगा साथ ही अपनी सेहत पर ध्यान दें। आप इमोशनली हर्ट हो सकती हैं, कोशिश करें कि मन में कोई बात बैठा कर न रखें।
उपाय- सूर्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29)
अंक 2 वाले जातकों क इस पूरे महीने थोड़ा सा संभलकर रहना होगा। यह महिना आपके लिए भावनात्मक उतार‑चढ़ाव वाला समय है। संबंधों में गहराई आएगी, लेकिन अधिक भावुक होने से बचें। आप ने जैसा सोचा है वैस इस माह नहीं होगा। आपकी योजनाएं भी सफल नहीं होंगी। ऐसे में आपको परेशान नहीं होना है बल्कि आपको थोड़ा काम पर फोकस करना है। आपको पूरे महीने काम को लेकर कंफ्यूजन होगा। आप अपनी फील्ड चेंज करने के बारे में भी सोच सकते हैं।
उपाय- रोज महादेव को एक लोटा जल चढ़ाएं
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30)
अंक 3 के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। यह उनके लिए प्लस और माइनस दोनों ही प्वाइंट है। आप जितनी अच्छी तरह से लोगों को बातें समझाते हैं, उतनी ही अच्छी तरह से आपको दूसरों की बातें समझनी भी चाहिए। वैसे यह महिना आपके लिए अच्छा रहेगा और आपको बहुत सारे नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके अंदर जो हुनर है, उसे दूसरों के सामने प्रस्तुत करने का आपको मौका मिलेगा। अपने कार्यक्षेत्र में सेवा के भाव को उभारें, इससे शनि आपसे खुश रहेंगे।
उपाय- पीले रंग कपड़े पहनें।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31)
महीने की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है। आप जो भी काम करेंगी उसे पूरा होने में देरी होगी। मगर जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा चीजें व्यवस्थित होती जाएंगी। आपके खर्चे थोड़ा बढ़ जाएंगे, जिस वजह से आपको मानसिक तनाव हो सकता है। कार्यस्थल पर सभी से संवाद बढ़ाएं रखें और परेशान होने से बचें।
उपाय- इलेक्ट्रॉनिक आइटम दान करने से भी लाभ हो सकता है।
मूलांक 5 (5, 14, 23)
अंक 5 वालों के लिए महीना अच्छे अवसर लेकर आ रहा है। पूरा महीना आप नई योजनाओं पर काम करेंगे और अच्छी बात यह है कि वह सभी योजनाएं सफल होंगी। अगर आप किसी से प्रेम करती हैं, तो आपको उसमें सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे। किसी कोर्ट कचहरी के मामले में फंसी हुई हैं, तो आपको उसमें सफलता मिलेगी।
उपाय- किसी भी तरह के विवाद से बचें।
मूलांक 6 (6, 15, 24)
यह महीना भाग्य और पारिवारिक सुख‑सुविधा लाएगा। आपके घर में शुभ कार्य हो सकते हैं। आर्थिक रूप से आप खुद को मजबूत पाएंगे। अगर आप अविवाहित हैं, तो इस माह आपकी शादी पक्की हो सकती है। पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा पर जाने का अवसर भी मिलेगा। किसी भी तरह
उपाय- भगवान गणेश की पूजा करें।
मूलांक 7 (7, 16, 25)
सुखद समाचार मिल सकते हैं। इस माह थोड़ा आत्म‑चिंतन, ध्यान और अध्ययन के लिए समय निकालें। आपके प्रेम संबंध और भी गहरे होंगे। पार्टनर की आपसे अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रही हैं, तो काई भी निर्णय लेते वक्त सावधानी बरतें।
उपाय- ध्यान या मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलेगी।
मूलांक 8 (8, 17, 26)
8 अंक वालों के लिए यह महीना विशेष रूप से प्रगतिशील और शक्तिशाली रहेगा। आपको कार्यस्थल पर कोई विशेष प्रोजेक्ट सौंपा जाएगा और आपके नेतृत्व में पूरी टीम के काम की तारीफ की जाएगी। अपने आत्मविश्वास को जरा भी कम न होने दें। नौकरीपेशा हैं, तो प्रमोशन हो सकता है। आपको लीगल मामलों में सफलता मिल सकती है। लेकिन धन संबंधी खर्च बढ़ सकता है, विवेक से निर्णय लें।
उपाय- शनि‑पूजा या शनिवार को शनि मंदिर जाना लाभदायक रहेगा।
मूलांक 9 (9, 18, 27)
आपके लिए अगस्त का महीना ऊर्जा से भरा होगा। आपके सारे काम अच्छे से होते जाएंगे। हालांकि, कोई बात आपके मन को पूरे महीने परेशान करेगी और आप इस वजह से तनाव में भी होंगी। अपने काम पर फोकस करएि और कार्यस्थल पर बहुत ज्यादा इधर की उधर बात करने से बचें। अपनी स्वतंत्रता बनाए रखें और दूसरों पर निर्भरता कम करें।
उपाय- जरूरतमंदों की मदद करने से भाग्य खुल सकता है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों