
अगर आप अपने कारोबार में लगातार चुनौतियों का सामना और बरकत की कमी महसूस कर रही हैं, तो ज्योतिष शास्त्र में कुछ सरल उपाय बताए गए हैं, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। दरअसल गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है। ऐसे में, आप अगर गुरुवार को पीले फूलों से जुड़े कुछ खास उपाय करती हैं, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। साथ ही, आपके कारोबार में आ रही विघ्न-बाधाएं दूर होकर उन्नति के मार्ग खुल सकते हैं। तो आइए इन सरल और प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

गुरुवार के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान विष्णु की पूजा करें। उन्हें पीले रंग के फूल जैसे गेंदा या कनैर अर्पित कर सकती हैं। पीले रंग को भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है और ऐसा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है, जिससे कारोबार में स्थिरता और वृद्धि होती है। फूल अर्पित करते समय 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें।

यदि संभव हो तो गुरुवार के दिन मां लक्ष्मी को पीले गेंदे का फूल चढ़ाएं। पीला गेंदा धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और इसे मां लक्ष्मी को अर्पित करने से आपके कारोबार में धन का आगमन बढ़ता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
गुरुवार के दिन अपने कार्यस्थल पर पीले रंग के ताजे फूल रखें। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और व्यवसाय में अनुकूल माहौल बनाता है। आप फूलों को गुलदस्ते में रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- शुक्रवार को करें फिटकरी के ये खास उपाय, मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से दूर हो सकती हैं आर्थिक परेशानियां

गुरुवार की शाम को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आरती करते समय कनैर के फूलों का उपयोग करें। आप फूलों को आरती की थाली में सजा सकते हैं या उन्हें भगवान की प्रतिमा पर अर्पित कर सकते हैं। यह उपाय भक्ति और श्रद्धा को बढ़ाता है, जिससे व्यापार में सफलता मिलती है।
इसे भी पढ़ें- बुधवार को करें चावल के इन 5 में से कोई एक उपाय, गणपति बप्पा की कृपा से दूर हो सकती हैं विघ्न-बाधाएं
इसे भी पढ़ें-
चाहते हैं भगवान विष्णु की कृपा, तो गुरुवार को जरूर पढ़ें ये व्रत कथा
Shri Vishnu Chalisa: नमो विष्णु भगवान खरारी, श्री विष्णु चालीसा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।